फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth injured due to falling plaster in Signature Solera Society

Gurugram News: सिग्नेचर सोलेरा सोसाइटी में प्लास्टर गिरने के युवक घायल

Sat, 06 Jul 2024 05:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Youth injured due to falling plaster in Signature Solera Society
बुधवार की रात भी हुई थी गिरा था प्लास्टर, उपायुक्त के दिए कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन

डीटीपी इंफोर्समेंट ने एक हफ्ते का दिया नोटिस, मरम्मत कार्य के दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शुक्रवार की सुबह सेक्टर 107 स्थित अफोर्डेबल हाउसिंग सोसाइटी सिग्नेचर सोलेरा में एक बार फिर प्लास्टर गिर गया। ए टू टावर की आठवीं मंजिल से गिरा प्लास्टर सुबह टहलने निकले निवासी विकास डबास के ऊपर गिरा और वे घायल हो गए। विकास सीढि़यों से अपने फ्लैट में जा रहे थे। प्राथमिक चिकित्सा के बाद विकास को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है मगर इस घटना से डरे निवासियों ने उपायुक्त के समाधान शिविर में भी गुहार लगाई। जहां उपायुक्त निशांत यादव ने डीटीपी को इस संबंध में कार्रवाई के आदेश दिए।
सोसाइटी में बुधवार की रात भी साइकिल स्टैंड के पास छज्जे से प्लास्टर गिरने की घटना हुई थी। रात के वक्त घटना स्थल पर काफी संख्या में सोसाइटी के निवासी एकत्र हो गए थे। इसको लेकर डीटीपी इंफोर्समेंट मनीष यादव ने बिल्डर को नोटिस जारी किया है। इस साेसाइटी में पिछले दो दिनों में प्लास्टर गिरने की यह चौथी घटना है।
विज्ञापन



निर्माण के छह वर्ष के भीतर गिरने लगा प्लास्टर
सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि सोसाइटी की निर्माण सामग्री खराब है, इसलिए यह प्लास्टर गिर रहा है। सेक्टर 107 स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोलेरा सोसाइटी के पहले फेज का पजेशन 2018 और दूसरे फेज का पजेशन 2022 में हुआ है। इन दोनों फेज के संसाधन और सुविधाएं कॉमन है। पहले फेज का निर्माण पूरे होने के महज छह वर्ष के भीतर प्लास्टर गिरने की घटना से निवासी काफी चिंतित हैं। निवासियों ने बताया कि जुलाई 2023 में सोसाइटी की फायर एनओसी भी खत्म हो गई थी , जिसका नवीकरण अभी तक नहीं हुआ है। कई जगह गड्ढे और अधूरे कार्य हैं। इसकी सूचना बिल्डर प्रबंधन को दिए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। इस सोसाइटी में 1500 फ्लैट हैं, इनमें करीब 1200 में लोग रह रहे हैं। सोसाइटी के सुरक्षा उपकरणों को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई है। पिछले दिनों नौ वर्षीया बच्ची की जलाकर हत्या इसी सोसाइटी में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी प्रबंधन को नोटिस जारी
डीटीपी इंफोर्समेंट मनीष यादव ने बताया कि बुधवार की रात सिग्नेचर सोलेरा में प्लास्टर गिरने की घटना के बाद बृहस्पतिवार को सोसाइटी प्रबंधन को नोटिस जारी कर दिय है। एक हफ्ते के भीतर वे सोसाइटी में जहां-जहां प्लास्टर झड़े हैं उसकी मरम्मत नहीं करवाते तो उनपर कार्रवाई हो सकती है। सिग्नेचर के अलावा पारस डियू समेत 40 सोसाइटियों को मानसून में अपनी सोसाइटी की देखरेख और मरम्मत का कार्य पूरा करा लेने को लेकर नोटिस भेजी गई है। इन सोसाइटियों में पहले प्लास्टर झड़ने या इस तरह की कोई और शिकायतें आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed