{"_id":"6ada158eca2ba30676086b90","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-on-kgp-gurgaon-news-c-24-1-pal1005-129446-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: केजीपी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: केजीपी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
- रिश्तेदार की तलाश में जुटी पुलिस
पलवल।
चांदहट थाना क्षेत्र में केजीपी एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के गांव भावलपुर निवासी सरताज के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक के भाई लल्लनिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सरताज बुधवार को अपने रिश्तेदार जाकिर के साथ गाजियाबाद से ट्रक में बैठकर गुरुग्राम जाने के लिए निकला था। जाकिर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित मसूरी गांव का निवासी है और ट्रक चलाता है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि सरताज का शव केजीपी एक्सप्रेसवे के पास मिला है। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों के अनुसार, उन्होंने जाकिर को कई बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया और अस्पताल भी नहीं पहुंचा। चांदहट थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। एसआई सचिन मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस जाकिर की तलाश के साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। संवाद