{"_id":"64d3a303a9eba9412f073475","slug":"youth-arrested-with-360-grams-of-charas-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-11950-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 360 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 360 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार
Wed, 09 Aug 2023 08:00 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Wed, 09 Aug 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
-सीआईए फर्रुखनगर ने किया युवक को गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। सीआईए फर्रुखनगर टीम ने एक युवक को अमेठी यूनिवर्सिटी के पास से बीते मंगलवार को 360 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं निवासी दीपक के रूप में हुई है। सीआईए टीम की शिकायत पर मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीआईए की तरफ से दी गई शिकायत में बताया गया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दीपक चरस के साथ अमेठी यूनिवर्सिटी के पास मौजूद है। इस पर उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दीपक को हिरासत में ले लिया। आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से एक थैली मिली। थैली की जांच की तो उसमें 360 ग्राम चरस थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।