{"_id":"615b3f1b8ebc3e61ea17fa0b","slug":"young-man-beaten-to-death-gurgaon-news-noi608594380","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पीट-पीट कर हत्या, सबूत नष्ट करने को सूनसान स्थान पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की पीट-पीट कर हत्या, सबूत नष्ट करने को सूनसान स्थान पर फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। बदमाशों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। राहगीर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ सेक्टर दस थाना पुलिस ने हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच के लिए डीसीपी वेस्ट ने तीन अलग-अलग टीमें बनाई हैं।
पुलिस के अनुसार, यह मामला सोमवार को सामने आया। सुबह के समय गढ़ी गांव से गोपालपुर जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे सेक्टर-94 में युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। तब सेक्टर-10 थाना अंतर्गत सेक्टर-93 चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लहूलुहान हालत में शव वहां पड़ा था। मृतक की उम्र करीब 25 साल बताई गई है। उसके सिर व चेहरे पर चोट के कई निशान थे। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई लेकिन उसके कपड़ों से कोई आईडी नहीं मिली जिससे मृतक की पहचान हो सके।
आस-पास के एरिया में पुलिस ने लोगों से पूछताछ की लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस को छानबीन के दौरान युवक अन्य प्रदेश से ताल्लुक रखता है। वह किसी कंपनी में काम करता होगा। पुलिस कंपनी में उसकी फोटो के आधार पर पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने शव की पहचान व मामले के खुलासे के लिए तीन अलग-अलग टीम लगाया गया है। एक टीम केवल आस-पास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है।
- दीपक सहारण, डीसीपी वेस्ट, गुरुग्राम।