फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   You can apply online in ITI till October 4

आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन के लिए 4 अक्तूबर तक बढ़ा समय

Thu, 30 Sep 2021 05:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
You can apply online in ITI till October 4
गुरुग्राम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को 4 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने बृहस्पतिवार को हरियाणा की सभी सरकारी एवं निजी आईटीआई के प्राचार्यों को पत्र भेजकर निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

निर्देश दिए गए कि प्राचार्यों की ओर से इस संदर्भ में जानकारी संस्थानों के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करनी होगी और संस्थान की वेबसाइट पर भी अपलोड करें, ताकि सभी छात्रों को इस बारे में जानकारी मिल सके। नए सत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने का समय 30 सितंबर तक निर्धारित किया था। जिले में सेक्टर-14 स्थित राजकीय मॉडल आईटीआई में 904 सीटों पर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मौजाबाद में 208, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोहना में 388, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-14 में 132, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊंचा माजरा में 344 और मूक-बधिर आईटीआई में 20 सीटों पर नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत दाखिला होगा।
विज्ञापन

अब तक आए 8 हजार से अधिक आवेदन
राजकीय मॉडल आईटीआई में अभी तक 8 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। प्राचार्य जयदीप कादयान ने बताया कि विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन करने की समयावधि बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। हरियाणा के कई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कम आवेदन आएं होंगे, जिस कारण कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed