फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Yogendra Pal unanimously elected district president of the Forest Employees' Union

Gurugram News: योगेंद्र पाल सर्वसम्मति से बने वन कर्मचारी संघ के जिला प्रधान

Thu, 22 Oct 2026 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Yogendra Pal unanimously elected district president of the Forest Employees' Union
पलवल। वन कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की पलवल जिला इकाई का द्विवार्षिक चुनाव बृहस्पतिवार को वन मंडल कार्यालय में आयोजित किया गया। इसमें पलवल, होडल और हथीन के वन कर्मचारियों ने भाग लिया। चुनाव में योगेंद्र पाल को दोबारा सर्वसम्मति से जिला प्रधान और प्रवीण कुमार को जिला सचिव चुना गया। इस दौरान कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी की और निजीकरण का विरोध जताया। चुनाव में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जितेंद्र तेवतिया, जिला कोषाध्यक्ष देवी सिंह सेजवाल, मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के राज्य मुख्य संगठनकर्ता योगेश शर्मा, वन कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान कृष्ण और राज्य सचिव अनिल यादव ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। कर्मचारियों ने 12 दिसंबर 2026 को रामलीला मैदान में होने वाली रैली को सफल बनाने और उसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के जिला प्रधान कृष्ण फौजी, जनस्वास्थ्य विभाग के राज्य उपप्रधान राकेश तंवर, बिजली विभाग के यूनिट प्रधान राजकुमार डागर, अतिथि अध्यापक संघ के राज्य उपप्रधान महेश तेवतिया और जिला प्रधान डॉ. उदय राम शास्त्री सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed