Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Yoga will now be taught as a subject in schools.

Gurugram News: स्कूलों में अब एक विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा योग

Wed, 18 Nov 2026 05:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Yoga will now be taught as a subject in schools.
अप्रैल 2027 से पहली से दसवीं कक्षा तक लागू होगा पाठ्यक्रम, लिखित और प्रायोगिक परीक्षा भी होगी
विज्ञापन

नंबर गेम - 573 स्कूल हैं जिले में

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को योग की शिक्षा भी दी जाएगी। अब योग केवल सुबह की प्रार्थना सभा या शारीरिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विद्यार्थी इसे एक विषय के रूप में पढ़ सकेंगे। हरियाणा सरकार ने अप्रैल 2027 से सरकारी स्कूलों में पहली से दसवीं कक्षा तक योग का पाठ्यक्रम लागू करने की योजना बनाई है। पाठ्यक्रम में योग का सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान शामिल रहेगा। विद्यार्थियों को इसकी परीक्षा भी देनी होगी और इसके अंक भी मिलेंगे।

जिले में 573 स्कूल हैं। इनमें 367 प्राइमरी स्कूल हैं। 80 मिडिल और 27 हाई स्कूल हैं। सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की संख्या 99 है। योग को स्कूलों में विषय के रूप में शामिल करने के लिए हरियाणा योग आयोग और शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां शुरू की गई हैं। प्रस्तावित पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को योग के विभिन्न आसनों, उनके महत्व और नियमित योगाभ्यास से होने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें योग के सिद्धांत भी पढ़ाए जाएंगे। परीक्षा में लिखित और प्रायोगिक दोनों तरह का मूल्यांकन किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत पर ध्यान देने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

स्कूलों में योग की पढ़ाई शुरू करने के लिए शिक्षकों को भी तैयार किया जाएगा। योजना के अनुसार, प्रदेश में पहली से दसवीं कक्षा तक पढ़ाने वाले करीब 19 हजार शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डाइट गुरुग्राम में शारीरिक शिक्षकों के लिए चल रहे 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला चरण पूरा हो गया। इसका अगला चरण 23 नवंबर से 30 नवंबर तक प्राइमरी टीचर्स के लिए आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों में बढ़ेगी एकाग्रता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता
शिक्षा विभाग का मानना है कि कम उम्र से ही बच्चों को योग से जोड़ने पर उनमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आदत विकसित होगी। नियमित योगाभ्यास से विद्यार्थियों को एकाग्रता बढ़ाने, शारीरिक सक्रियता बनाए रखने और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने में मदद मिलेगी। नए पाठ्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ अपनी सेहत का ध्यान रखने की सीख भी मिलेगी।


------
इस योजना के माध्यम से बच्चों को छोटी कक्षाओं से ही योग का सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा। शिक्षक प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों को व्यवस्थित तरीके से योग की शिक्षा दे सकेंगे। इससे बच्चों में नियमित योगाभ्यास और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति रुचि बढ़ेगी।
- राकेश, खंड शिक्षा अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed