Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Yellow fever vaccine will now be available at JIMS itself.

Gurugram News: अब जिम्स में ही लगेगा यलो फीवर का टीका

Sat, 28 Nov 2026 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Yellow fever vaccine will now be available at JIMS itself.
ग्रेटर नोएडा। विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) को यलो फीवर टीकाकरण केंद्र के रूप में नामित किया गया है। यहां हर बृहस्पतिवार को यलो फीवर से बचाव का टीका लगाया जाएगा। जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण के लिए पहले समय लेना होगा। इच्छुक लोग व्हाट्सएप नंबर 9911189348 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा yellowfevervaccination@gims.ac.in पर ईमेल भेजकर भी समय लिया जा सकता है। यलो फीवर एक विषाणुजनित बीमारी है। यह संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलती है। कुछ देशों में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए टीकाकरण प्रमाणपत्र अनिवार्य होता है। यह संबंधित देशों की यात्रा संबंधी शर्तों का हिस्सा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed