फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wushu, modern pentathlon and squash find place in school sports competitions for the first time

Gurugram News: स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में पहली बार वुशु, मॉडर्न पेंटाथलान और स्क्वैश को मिली जगह

Thu, 09 Jul 2026 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Wushu, modern pentathlon and squash find place in school sports competitions for the first time
33 खेल स्पर्धाओं में होगा मुकाबला, जिला स्तर पर जल्द शुरू होंगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। हरियाणा शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार स्कूली खेलों में तीन नए खेलों वुशु, मॉडर्न पेंटाथलान और स्क्वैश को शामिल किया गया है। इन खेलों के खिलाड़ियों को पहली बार स्कूल गेम्स में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।



इस वर्ष राज्य स्तर की स्कूली प्रतियोगिताओं में कुल 33 खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, बास्केटबॉल, साइक्लिंग, तलवारबाजी, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, तैराकी, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती (फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन व बालिका वर्ग), बेसबॉल, शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, खो-खो, नेटबॉल, स्केटिंग, सॉफ्टबॉल, योग, वुशु, मॉडर्न पेंटाथलान और स्क्वैश शामिल है।
विज्ञापन




प्रतियोगिताओं में अधिकांश खेलों में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं, क्रिकेट में केवल अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग की टीमें खेलेंगी। नए शामिल किए गए वुशु और मॉडर्न पेंटाथलान में अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। हालांकि, राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिताओं में इस बार 41 खेल स्पर्धाएं शामिल हैं, जबकि राज्य स्तर पर इनमें से केवल 33 खेलों का आयोजन होगा। गतका, कुराश, मलखंभ, रग्बी, सेपक टकरा, थांग-टा और कुछ अन्य खेल राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे। इन खेलों के खिलाड़ी सीधे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------------
इस बार तीन नए खेलों को स्कूली प्रतियोगिताओं में शामिल किए जाने से अधिक खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। विभाग जल्द ही जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम जारी करेगा। जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ी राज्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे और वहां से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। - एईओ जगदीश अहलावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed