फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wrong selling of diesel exposed, case registered

Gurugram News: गलत तरीके से डीजल बेचने का खुलासा, मामला दर्ज

Sat, 30 Sep 2023 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Wrong selling of diesel exposed, case registered
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के साथ मिलकर मानेसर क्षेत्र के एक ढाबे में छापा मारा। जहां पर सस्ते दाम पर डीजल खरीद कर उसे गलत तरीके से बेचने का मामला सामने आया है। छापेमारी के बाद विभाग की ओर से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


मानेसर थाना पुलिस को दी शिकायत में सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बने ओल्ड चौधरी ढाबे पर संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान ढाबे पर मांगाराम मौके पर मिला। जिसने पुलिस को बताया कि यह ढाबा कुकड़ोला के संजय व रमेशचंद ने सांझेदारी में काफी समय से बनाया हुआ है। इन लोगों ने यह ढाबा राजस्थान के बाडमेर निवासी पन्ना को किराए पर दिया हुआ है। मांगाराम व पन्ना के अलावा ढाबा मालिक संजय व रमेशचंद मिलकर आने-जाने वाली गाड़ियों से सस्ते दाम पर डीजल खरीदकर महंगे रेट पर बेचते हैं। इसके अलावा मांगाराम ने बताया कि पिछले दो दिन में खरीदा गया डीजल ढाबा के पीछे ड्रमों में रखा हुआ है। जांच करने पर चार ड्रम मौके पर भरे मिले, जिनमें मापतोल विभाग के अधिकारी ने कुल 870 लीटर डीजल बताया। इसके अलावा मौके से टीम ने तीन-तीन सैंपल लेकर अतिरिक्त तेल निकालने वाला पांच लीटर वाला माप कद व एक कीप भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed