{"_id":"68becca17761b9f07301979e","slug":"won-five-medals-including-three-gold-in-cbse-north-zone-judo-championship-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66734-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सीबीएसई नॉर्थ जोन जूडो चैंपियनशिप में तीन गोल्ड समेत पांच पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सीबीएसई नॉर्थ जोन जूडो चैंपियनशिप में तीन गोल्ड समेत पांच पदक जीते
विज्ञापन
सोनीपत के इंडियन मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पांच से सात सितंबर तक आयोजित हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोनीपत के इंडियन मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पांच से सात सितंबर तक आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन जूडो चैंपियनशिप 2025 में गुरुग्राम व आसपास के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया। तीन दिन तक चली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कुल पांच पदक (3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) हासिल किए।
50 किलोग्राम भार वर्ग में गुरुग्राम के प्रियांशु जांघू ने बेहतरीन खेल दिखाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने शुरू से ही दमदार पकड़ और तकनीकी कौशल से अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया। 66 किलोग्राम भार वर्ग में सक्षम ने भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
लड़कियों के वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में वंशिका पवार ने फाइनल में शानदार जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक झटका। 73 किलोग्राम भार वर्ग में वंश ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं, दीपांशु लदवाल ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंचकर रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में उत्तर भारत के कई राज्यों से सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों की जीत से उनके परिजनों और गांव में खुशी का माहौल है। कोच महेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों ने अपनी मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। इन खिलाड़ियों की सफलता से क्षेत्र का गौरव बढ़ा है और आने वाले समय में उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।