{"_id":"634d663c9787564cc6598572","slug":"womans-body-found-in-suitcase-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: सूटकेस में मिला महिला का शव, मृतका की नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: सूटकेस में मिला महिला का शव, मृतका की नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 17 Oct 2022 07:57 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 17 Oct 2022 07:57 PM IST
सार
घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की है। इफ्को चौक के पास एक बड़ा सूटकेस पड़ा हुआ था। सूटकेस के आसपास लावारिस कुत्ते घूम रहे थे। कुत्तों के बार-बार सूटकेस को सूंघने की घटना को लेकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम में इफ्को चौक के पास सोमवार शाम को एक लावारिस सूटकेस से महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का मानना है कि किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद महिला के शव को यहां ठिकाने लगाया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की है। इफ्को चौक के पास एक बड़ा सूटकेस पड़ा हुआ था। सूटकेस के आसपास लावारिस कुत्ते घूम रहे थे। कुत्तों के बार-बार सूटकेस को सूंघने की घटना को लेकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-18 पुलिस ने किसी विस्फोटक की आशंका से घेराबंदी के बाद आसपास से लोगों को दूर हटा दिया।
विज्ञापन
मौके पर बम निरोधी दस्ते को भी बुला लिया गया। इसी बीच सूटकेस को खोला गया तो उसमें महिला का शव मिला। सूटकेस के अंदर महिला के कुछ कपड़े भी रखे हुए थे। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, जिसे पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। थाना पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 30 साल है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से यह देखा जा रहा है कि इस सूटकेस को यहां कौन रखकर गया है।
विज्ञापन