{"_id":"6a2abde917b11701240b867b","slug":"woman-found-to-have-hemoglobin-level-of-16-g-hospitalized-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91071-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महिला का हीमोग्लोबिन 1.6 ग्राम मिला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महिला का हीमोग्लोबिन 1.6 ग्राम मिला, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और एनीमिया की समय पर पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नागरिक अस्पताल में एनीमिया विशेष माह के तहत निशुल्क रक्त जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत महिलाओं के रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा की जांच कर एनीमिया की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक महिलाओं की जांच की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को इस सुविधा का लाभ मिल सके।
अभियान के दौरान गंभीर एनीमिया के मामलों की भी पहचान की जा रही है। बृहस्पतिवार को एक महिला के रक्त में हीमोग्लोबिन स्तर मात्र 1.6 ग्राम पाया गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार एनीमिया महिलाओं में होने वाली एक सामान्य लेकिन गंभीर समस्या है, जिससे कमजोरी, थकान, चक्कर आना और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
अस्पताल की पीएमओ डॉ. नीना ने महिलाओं से अभियान का लाभ उठाने, नियमित जांच कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य एनीमिया की शीघ्र पहचान कर आवश्यक उपचार और परामर्श उपलब्ध कराना है।