{"_id":"65e38a1f7fecfddf07089684","slug":"will-win-all-lok-sabha-seats-in-haryana-again-chief-minister-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-26531-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में फिर जीतेंगे सभी लोकसभा सीटें : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में फिर जीतेंगे सभी लोकसभा सीटें : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की 90 विधानसभाओं में चुनाव कार्यालयों का गुरुग्राम से किया वर्चुअली उद्घाटन
सीएम ने कहा- प्रधानमंत्री संभवत 11 को द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और 12 मार्च के आपपास लोकसभा चुनावों की घोषण होगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को गुरुग्राम से प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में लोकसभा चुनाव कार्यालयों का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस बार फिर हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतकर इतिहास रचेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री 11 मार्च को गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी पुंडरी विधानसभा से इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े और मुख्यमंत्री से पहले अपना संबोधन किया तथा डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन को उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद लाखों लोगों ने सुना। गुरुग्राम के गुरुकमल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े और ऐतिहासिक काम किए हैं, जिनकी चर्चा पूरे विश्व में होती है। प्रधानमंत्री संभवत 11 मार्च को द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने गुरुग्राम आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने संभावना जताई कि लोकसभा चुनाव की घोषणा भी 12 मार्च के आस पास हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले चार-पांच दिनों में प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया भी संभवत पूरी हो जाएगी। प्रत्याशियों की घोषणा भी जल्द ही हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल है, वहीं दूसरे खेमों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। विपक्षी पार्टियों में भगदड़ मची हुई है।
-- --
तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का वातावरण बन चुका है
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का वातावरण बन चुका है। अबकी बार 400 पार का नारा जनता लगा रही है। चुनाव कार्यालय का उद्घाटन होने के साथ ही चुनाव की पद्धति के हिसाब से काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने बूथों को और मजबूत करने के काम में भी जुट जाएं। पन्ना प्रमुखों की हमारे पास 3 लाख कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम है। प्रधानमंत्री मोदी के ही नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बना। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश भी प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की पानीपत की धरती से दिया। आज हरियाणा में बेटियों का अनुपात बढ़कर 930 हो गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम के बारे में बोलते हुए कहा कि इन 10 सालों में गुरुग्राम की पहचान विश्व स्तर पर बढ़ी है। गुरुग्राम अब दुनिया का ऑइकॉन सिटी बना है। विश्व की 500 कंपनियों में से 400 कंपनियों के कार्यालय गुरुग्राम में हैं। सीएम ने कहा कि दुनिया में भारत का नाम मोदी के नेतृत्व में सम्मान से लिया जाता है। जी-20 की बैठकों के बारे में बोलते हुए मनोहर लाल ने कहा कि जी-20 से भारत की वैश्विक पहचान बनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत से देश में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लक्ष्य में जुट जाएं।
इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी पुंडरी से वर्चुअली जुड़े और अपना संबोधन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की राजनीति के मायनों को बदला है। 2014 से पहले प्रदेश के युवाओं का सरकारों से विश्वास उठ चुका था। कांग्रेस के समय में पर्ची और खर्ची से युवाओं को नौकरियां मिलती थी, लेकिन 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद मनोहर सरकार ने युवाओं में विश्वास पैदा किया । हरियाणा में अब युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, विधायक सुधीर सिंगला, जिला अध्यक्ष कमल यादव, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, जिला महामंत्री रामबीर भाटी, बोधराज सीकरी, मुकेश शर्मा, नवीन गोयल, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, निवर्तमान मेयर मधु आजाद सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।