फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Will again get grant from the government for dairy

फिर से मिलेगा डेयरी के लिए सरकार से अनुदान

Sun, 18 Jul 2021 05:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Will again get grant from the government for dairy
गुरुग्राम। पशुपालकों की मांग पर राज्य सरकार ने डेयरी स्थापित करने के लिए फिर अनुदान का प्रावधान कर दिया है। इतना ही नहीं अब सामान्य वर्ग के लोग भी अनुदान प्राप्त कर सकेंगे। सरकार ने 10 दुधारू पशुओं तक की डेयरी स्थापित करने पर 25 प्रतिशत अनुदान राशि का प्रावधान कर दिया है। 20 व 50 पशुओं तक की डेयरी के लिए ऋण लेने पर ब्याज में छूट का प्रावधान भी जारी रहेगा। इसके लिए क्रमश: दो तथा पांच एकड़ कृषि भूमि वाले किसान ही आवेदन कर सकते हैं। भेड़, बकरी तथा सूअर पालन में रुचि रखने वाले पशु पालक भी 25 प्रतिशत अनुदान राशि के पात्र होंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि पशु पालकों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में कई योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। ये सभी योजनाएं हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि मुर्रा भैंस तथा देशी गाय दुग्ध प्रतियोगिता की लोकप्रियता को देखते हुए राज्य सरकार ने इस योजना के तहत दिए जाने वाले आर्थिक लाभ की अवधि को एक साल से घटाकर चार महीने कर दिया है। अब पशुपालकों को अपनी इनाम राशि पाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भेड़ या बकरी इकाई स्थापित करने पर 90 प्रतिशत अनुदान राशि का प्रावधान नई योजना में किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन :
पशुपालन विभाग की उप निदेशक डॉ. पुनीता ने बताया कि इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए इच्छुक पशुपालक को हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदनकर्ता हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए तथा उसकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच हो। आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन यदि आवेदक ने पशुपालन विभाग से संबंधित क्षेत्र में कोई प्रशिक्षण लिया है तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आवेदन के समय अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, बैंक खाते का चेक तथा बैंक का अनापत्ति प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed