फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water is coming in DLF only for 10 minutes

Gurugram News: डीएलएफ में मात्र 10 मिनट आ रहा है पानी

Mon, 19 Jun 2023 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 19 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Water is coming in DLF only for 10 minutes
फोटो
विज्ञापन

टैंकरों से पानी मंगाकर प्यास बुझा रहे हैं लोग, हो रही है परेशानी
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के बिजली संकट के कारण ठीक से नहीं हो पा रही है जलापूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज -3 के वी ब्लॉक में रहने वाले अमित सूद ने शिकायत की है कि उनके घर मात्र 40 मिनट पानी आ रहा है। टैंक खाली रह जाता है। पानी की जरूरत पूरी नहीं होती। वी ब्लॉक के ही बुजुर्ग वीके लौरिया ने कहा कि आप भाग्यशाली है कि आपके घर 30 मिनट से ज्यादा पानी आता है। हमारा घर भी वी ब्लॉक में हैं, यह इलाके के सबसे पुराने घरों में से एक है हमारे घर 10 से 15 मिनट पानी आ रहा है। इलाके आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि का कहना है कि इन बुजुर्ग का घर यहां के ओवर हेड टैंक और अंडर ग्राउंड टैंक जहां से पानी की आपूर्ति होती है, महज 3-4 मकान छोड़कर है।
यह हाल है शहर की पॉश समझी जानी वाली कॉलोनी डीएलएफ के एक हिस्से का। डीएलएफ फेज -3 अंतिम छोर पर होने के कारण जल संकट से हर गर्मी में जूझता है मगर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली की समस्या के बाद से हालात बदतर हो गए है। लोग टैंकरों पर निर्भर है। डीएलएफ फेज-1 से फेज -5 तक के संयोजक ध्रुव बंसल ने सूचना दी है कि इन दिनों डीएलएफ में पानी की बहुत ज्यादा समस्या है। मात्र 10 से 30 मिनट पानी आता है। ऐसे में कोई अपने रोजमर्रा के काम कैसे निपटा सकता है। जबकि जीएमडीए का कहना है कि उनकी आपूर्ति प्रति व्यक्ति 135 से 150 लीटर तक होती है।
विज्ञापन

डीएलएफ के लोगों ने जब शिकायत की तो अधिकारियों ने उन्हें दौलताबाद फीडर और सेक्टर 10 ए के फीडर से बिजली कटौती की सूचना दी। ज्यादातर बिजली व्यवस्था उस वक्त खराब हुई थी, जिस वक्त जलापूर्ति का समय था। डीएलएफ के लोगों का कहना है कि पानी की आपूर्ति अत्यावश्यक आवश्यकता है, इसके लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर जेनरेटर की व्यवस्था क्यों नहीं है। मिलेनियम सिटी में अधिसंख्य निजी कॉलोनियों में आवश्यक जरूरतों को पूरी करने के लिए जेनसेट है तो शहर में पानी की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन





सेक्टर 102 इंपीरियल गार्डन में लगाई नई लाइन
सेक्टर 102 स्थित इंपीरियल गार्डन में पिछले एक पखवाड़े से पानी की आपूर्ति ठीक से नहीं हो रही है। पिछले एक हफ्ते से यहां कम प्रेशर में काफी आ रहा है जबकि इसके पहले लगातार 2 दिनों तक पानी की बिल्कुल आपूर्ति नहीं हुई थी। इन दिनों यहां लोग प्रतिदिन पानी की जरूरत पूरी करने के लिए टैंकर मंगा रहे हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुनील सरीन ने बताया कि रविवार को लोगों ने अपने पैसे खर्च कर नई लाइन डलवाई है। अब देखना है कि पूरा पानी आता है या नहीं।



-----------------------------------------------------------------------------------
जब से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली का संकट आया है, हमारे यहां पानी की आपूर्ति बहुत कम हो रही है। शनिवार को शाम फेज -2 में मात्र 10 मिनट पानी चला।
- ध्रुव बंसल, को आर्डिनेटर , डीएलएफ आरडब्ल्यूए


डीएलएफ फेज -3 में पहले से ही पानी की किल्लत है। यहां हालात ऐसे हैं कि हमारा काम बगैर टैंकर मंगाए नहीं चल रहा है। कई जगह मोटर का प्रयोग कर पानी को पहले खींच लेते हैं, ऐसे में अंतिम छोर तक के घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

- नवीन रंगेरा, डीएलएफ फेज -3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed