फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vintage car build from wood

पिता के हुनर, भाई की तकनीक ने बना दी लकड़ी की विंटेज कार

Sun, 20 Sep 2020 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Vintage car build from wood
लकड़ी की कार - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। बच्चों की खिलौना कार और फर्नीचर बनाने के महेंद्र सिंह के 45 साल के हुनर का दो भाइयों ने फायदा उठाया। इंजीनियर भाई अमनदीप की मदद से प्रेमदीप ने लकड़ी की असली कार बना दी। इस गाड़ी को उन्होंने विंटेज कार का आकार दिया है। दिल्ली में साल 2019 में हुए ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित हो चुकी यह गाड़ी लोगों को इतनी पसंद आई कि वे इसे शादी, सालगिरह आदि में किराए पर लेने लगे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-46 निवासी प्रेमदीप ने बताया कि यह उनके पिता महेंद्र सिंह का सपना था। सभी ने मिलकर इसे 5 महीने में पूरा किया है। वर्तमान में शादी में दूल्हे अथवा दुल्हन का मंडप में प्रवेश इसी गाड़ी से होने लगा है। उनके पास यह लकड़ी की गाड़ी शादी में किराए पर लेने की मांग आ रही हैं। प्रेमदीप गाड़ियों के आकार में परिवर्तन का काम करते हैं। भाई अमनदीप ने पंजाब आईटीआई से इंजीनियरिंग की है। पिता का 45 साल से फर्नीचर व बच्चों के खिलौने बनाने का काम है। उनका सपना एक दिन लकड़ी की गाड़ी बनाने का था। उन्होंने अपने घर में मौजूद मारुति वैन (ओमनी) का इस्तेमाल किया। उसके इंजन, चेसिस को गाड़ी बनाने में उपयोग किया। इसकी बॉडी बनाने का काम शुरू हुआ तो आकार को लेकर काफी दिक्कत हुई। महेंद्र सिंह ने इसे विंटेज कार का आकार देने की बात कही।
विज्ञापन

पांच महीने में तैयार की गई इस कार में पीक की लकड़ी (पीकवुड) से बॉडी बनाई गई। यह लकड़ी बेहद मजबूत और वजन में हल्की होती है। इसे बनाने में करीब साढ़े चार लाख रुपये का खर्च आया। उन्होंने बताया कि इस तरह की गाड़ियों की पंजाब में होने वाली शादी में सबसे अधिक मांग होती है। अब यह मांग गुरुग्राम में भी होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed