फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vehicle theft gang busted three arrested used to break the lock with a sharp iron rod

सिर्फ चार मिनट में चोरी: लोहे की नुकीली रॉड से तोड़ते थे लॉक, हाईटेक वाहन चोर गिरोह के कारनामे जान पुलिस हैरान

Sat, 08 Jan 2022 08:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Jan 2022 08:40 AM IST
सार

अपराध शाखा सेक्टर-39 के प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वह चोरी के वाहन से ही वारदात को अंजाम देने आते थे। लोहे की नुकीली रॉड को लॉक में घुमाकर लॉक तोड़ देते थे। इसके बाद वाहन चोरी करके ले जाते थे।

विज्ञापन
Vehicle theft gang busted three arrested used to break the lock with a sharp iron rod
गिरफ्त में वाहन चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने दिल्ली-एनसीआर, गुरुग्राम और रेवाड़ी में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन कार, छह बाइक, लॉक तोड़ने वाला औजार, टॉर्च बरामद की है। गिरोह में 12 सदस्य हैं। 
विज्ञापन


पुलिस सरगना समेत फरार अन्य साथियों की तलाश कर रही है।  गिरोह के यह सदस्य तीन मिनट में लॉक तोड़कर चोरी की वारदात कर फरार हो जाते थे। 

एसीपी प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सोहेल निवासी गांव आकेडा थाना सदर नूंह, मौसम खान निवासी गांव महू जलालपुर थाना नगीना, जिला नूंह और अशफाक उर्फ मुल्ला निवासी गांव महू जलालपुर थाना नगीना, जिला नूंह के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गुरुग्राम, दिल्ली, रेवाड़ी व एनसीआर में चोरी करने के लिए आते थे। उनके निशाने पर अधिकांश ईको कार और बाइक रहती थीं। वारदात को अंजाम देकर वह नूहं ले जाते थे।  एसीपी ने बताया कि अशफाक पूर्व में भी जेल जा चुका है। गिरोह में सरगना समेत 12 लोग हैं। अन्य की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद मिनट में लोहे की नुकीली रॉड से तोड़ते थे लॉक

अपराध शाखा सेक्टर-39 के प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वह चोरी के वाहन से ही वारदात को अंजाम देने आते थे। लोहे की नुकीली रॉड को लॉक में घुमाकर लॉक तोड़ देते थे। इसके बाद वाहन चोरी करके ले जाते थे। वारदात करने में आरोपियों को तीन से चार मिनट लगते थे। 

अभी तक इन आरोपियों ने 15 से अधिक वारदात करना कबूल किया है। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि सरगना नए युवाओं को रुपयों का प्रलोभन देकर वारदात कराता था। करीब तीन वर्षों से गिरोह सक्रिय है। पूर्व में कई बार सरगना जेल जा चुका है। पुलिस की टीम सरगना की तलाश कर रही है। यह भी जानकारी की जा रही है कि कहीं वाहनों के फर्जी कागज तैयार करके तो नहीं बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed