फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vani Kapoor takes the lead at the Indian Open; title hopes rise

Gurugram News: इंडियन ओपन में वाणी कपूर शीर्ष पर, खिताब की उम्मीदें बढ़ीं

Sun, 25 Oct 2026 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Vani Kapoor takes the lead at the Indian Open; title hopes rise
हीरो महिला इंडियन ओपन में भाग लेती वाणी कपूर। व
10 साल बाद भारतीय गोल्फर के पास इतिहास रचने का मौका
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में चल रहे हीरो महिला इंडियन ओपन में भारतीय गोल्फर वाणी कपूर ने खिताब जीतने की उम्मीदें मजबूत कर ली हैं। शनिवार को तीसरे दौर के शानदार प्रदर्शन के बाद वाणी कुल पांच अंडर 211 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गईं। यदि वाणी यह खिताब जीतती हैं तो एक दशक बाद यह उपलब्धि किसी भारतीय गोल्फर के नाम होगी।
इससे पहले अदिति अशोक ने 2016 में यह खिताब जीता था। पांच लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट में वाणी ने तीसरे दौर में तीन अंडर 69 का स्कोर किया। हालांकि, खिताब की राह उनके लिए आसान नहीं है। सिंगापुर की मौजूदा चैंपियन शैनन टैन और थाईलैंड की पोर्नानान्ग फाटलम संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। उनका कुल स्कोर चार अंडर 212 है। शैनन टैन ने शुरुआती दौर में 77 के बाद शानदार वापसी की है। वाणी के पास केवल एक शॉट की बढ़त है, जिससे अंतिम दौर में कड़ी टक्कर की उम्मीद है।
विज्ञापन

भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स बीमारी के बावजूद खिताब की दौड़ में बनी हुई हैं। उन्होंने तीसरे दौर में 73 का स्कोर किया। प्रणवी कुल तीन अंडर 213 के साथ अर्जेंटीना की मैग्डालेना सिमरमाकर के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक कुल एक अंडर 215 के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed