फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Uncle-nephew fight in enmity

रंजिश के चलते चाचा-भतीजे में मारपीट

Sun, 26 Sep 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew fight in enmity
गुरुग्राम। चाचा-भतीजे में रंजिश के चलते किसी बात को लेकर हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मारपीट हुई। आरोप है कि चाचा और उसके परिवार के लोगों ने और चाचा का आरोप है कि भतीजों ने उनके साथ मारपीट की। दोनों पक्षों की शिकायत पर शिवाजी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ओम नगर के रहने वाले नितिन कटारिया ने बताया कि शुक्रवार को उसके चाचा बलजीत कटारिया से उनकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। इस दौरान वहां पर विनय नाम का व्यक्ति भी आ गया और उससे लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया था। नितिन के अनुसार शोर सुनकर उसका भाई हिमांशु और उसकी माता लीलावती भी वहां आ गए और बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि चाचा बलजीत ने विनय, सुमित्रा और वर्षा के साथ मिलकर उन तीनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

वहीं इस मामले में एक शिकायत चाचा पक्ष की ओर से भी शिवाजी थाना पुलिस को दी गई है। इसमें बलजीत ने पुलिस को बताया कि वह ओम नगर में ही रहता है। वह मानेसर स्थित एक कंपनी में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि गुरुवार को नीतिन व लीलावती उसकी दुकान पर आए थे। आरोप है कि उन्होंने वहां आकर बलजीत की पत्नी सुमित्रा के साथ गाली गलोच किया और जान से मारे की धमकी देने लगे। बलजीत के अनुसार शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे वह अपने घर के सामने बैठा हुआ था। तभी नीतिन व हिमांशु वहां आए और उसके साथ बहस करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलजीत का आरोप है कि वह वहां से ऊंठ कर जाने लगा तो हिमांशु व उसकी माता लीलावती ने उसे पीछे से पकड़ कर नीचे घिरा दिया और लात घूसे से पीटने लगे और गला दबाकर मारने की भी कोशिश की। इस मामले में बलजीत ने भी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर दोनों ओर से मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed