{"_id":"686175e13a224a824d007efa","slug":"two-underpasses-will-be-built-between-hero-honda-and-umang-bhardwaj-chowk-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-61101-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हीरो होंडा से उमंग भारद्वाज चौक के बीच बनेंगे दो अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हीरो होंडा से उमंग भारद्वाज चौक के बीच बनेंगे दो अंडरपास
विज्ञापन
छह लेन की सड़क एनएच-48 से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ेगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक छह लेन के डेडिकेटेड कॉरिडोर में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब हीरो होंडा से उमंग भारद्वाज चौक के बीच दो लाइट व्हीकल अंडरपास (छोटे वाहनों के लिए) बनेंगे। इससे बाइक और कार सवारों को छह किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
हीरो होंडा चौक और उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क को सिक्स लेन बनाने की योजना है। इस परियोजना को सिरे चढ़ाने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को दी गई है। स्थानीय प्रशासन और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के कारण इस परियोजना में काफी देरी हुई है। पिछले साल जीएमडीए ने निर्माण को लेकर ग्रीन सिग्नल दिया और काम शुरू हुआ।
हाल में केंद्रीय राज्यमंत्री इंद्रजीत सिंह ने परियोजना की समीक्षा बैठक की थी और खाड़सा गांव के लोगों के लिए जरूरी प्रावधान करने को कहा था। इसमें एक हीरो होंडा चौक के आगे खाड़सा रोड के पास और दूसरा 500 मीटर दूसरा ओल्ड खाड़सा रोड (सेक्टर 37 औद्योगिक क्षेत्र) पर तीन या चार मीटर ऊंचाई वाले अंडरपास बनाने को कहा था। इस रोड के एक ओर सेक्टर दस और दूसरी ओर औद्योगिक क्षेत्र है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग एक से दूसरी ओर जाते हैं।
विज्ञापन
अंडरपास होने से बाइक और कार सवार वाले आसानी से सड़क पार कर सकेंगे। इससे मेन सड़क का यातायात प्रभावित नहीं होगा। इसे देखते एनएचएआई दोनों लाइट व्हीकल अंडरपास (एलयूवीपी) निर्माण को लेकर सर्वे और डीपीआर तैयार कराने में जुट गया है। हालांकि, भारी वाहनों को हीरो होंडा चौक और उमंग भारद्वाज चौक से यूटर्न लेकर आना होगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक रोड चौड़ा किया जाना है। बीच में दो अंडरपास छोटे वाहनों के लिए बनाए जाएंगे।
-- --
टूटी रोड बनेगी
हीरो होंडा से उमंग भारद्वाज चौक पर सड़क जर्जर हालत में है। ऐसे में वाहन चालकों को रोज परेशानी उठानी पड़ती है। एनएचएआई ने सड़क ठीक कराने का निर्णय लिया है। 77 लाख रुपये से सड़क को यातायात के लिए ठीक कराया जाएगा। एनएचएआई के अनुसार कई वजहों से कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है। ऐसे में सड़क को ठीक कराने का निर्णय लिया गया है।
-- -
अड़चन दूर नहीं हुई तो परियोजना में देरी होगी
सड़क चौड़ीकरण में एक सब स्टेशन, बिजली के पोल, हाईटेंशन तार, हिमगिरि आश्रम की जमीन आ रही है। आश्रम के लिए एचएसवीपी ने जमीन का विकल्प दिया है। हालांकि, यह मामला फंसा हुआ है। वहीं, जीएमडीए ने सीवर-पानी और ड्रेनेज लाइन शिफ्ट करने के पैसे दे दिए हैं। ड्रेनेज व सीवर-पानी की लाइनों को शिफ्ट करने को लेकर काम किया जा रहा है।
-- -- -- -
उमंग भारद्वाज चौक पर फ्लाईओवर बनेगा
एनएच-48 से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली हीरो होंडा से बसई रोड पर बसई गांव चौक पर फ्लाईओवर और रेलवे लाइन पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा चुका है। एनएचएआई द्वारा उमंग भारद्वाज चौक पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। फ्लाईओवर बन जाने से वाहन चालक बिना किसी परेशानी के एनएच-48 से द्वारका एक्सप्रेसवे पर पहुंच सकेंगे।