फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two shooters of the Bambiha gang were caught after an encounter, shot in the legs.

Gurugram News: मुठभेड़ के बाद बंबीहा गैंग के दो शूटर पकड़े, पैरों में लगी गोली

Mon, 13 Oct 2025 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two shooters of the Bambiha gang were caught after an encounter, shot in the legs.
विज्ञापन




- सेक्टर-39 व सेक्टर-40 की अपराध शाखा ने संयुक्त कार्रवाई की
- गोली लगने से घायल बदमाश उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-39 व सेक्टर-40 की पुलिस ने शनिवार की रात करीब 11 बजे हुई मुठभेड़ में बंबीहा गैंग के दो शूटरों को पकड़ा है। जवाबी कार्रवाई के दौरान पैरों में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ में कुल 11 राउंड फायर हुए, इनमें सात राउंड बदमाशों और चार राउंड फायर पुलिस की ओर से किए गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपियों की पहचान अमृतसर की मिलाप कॉलोनी निवासी सुमित शर्मा (21 वर्ष) और साहदोवाल निवासी सुखमनजीत (19 वर्ष) के रूप में हुई है।
अपराध शाखा सेक्टर-39 की पुलिस को शनिवार की रात को सूचना मिली कि पंजाब में हत्या करने के मामलों में वांछित दो बदमाश बाइक पर सवार होकर गोल्फ कोर्स 200 फीटा रोड पर आएंगे। इस बारे में अपराध शाखा सेक्टर-39 के प्रभारी मोहित कुमार ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और अपराध शाखा सेक्टर-40 के प्रभारी ललित को सूचना दी। इसके बाद अपराध शाखा सेक्टर-39 व सेक्टर-40 की पुलिस टीमें गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पहुंचीं। पुलिस टीम को उमरीपुर गांव रोड के पास एक बाइक आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने चालक को बाइक रोकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखकर बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक मौके से भागने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन

पीछा करने पर युवक ने पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस टीम ने हवाई फायर करते हुए दोनों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। दोनों युवकों ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया। इसमें एक गोली सहायक उपनिरीक्षक अभिलाष की बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी लगी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में 1-1 गोली लगी और वे घायल होकर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एफएसएल व सीन ऑफ क्राइम की टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। उनके खिलाफ सेक्टर-65 थाने में बीएनएस व शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो पिस्टल, दो कारतूस एक बाइक बरामद की है। वहीं, घटनास्थल से 11 खाली खोल कारतूस (सात आरोपियों की आरे से और चार पुलिस की ओर से फायर किए गए) बरामद किए हैं।
बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी सुमित अगस्त 2025 में पंजाब के अमृतसर में हत्या के मामले में वांछित अपराधी है। वहीं, आरोपी सुखमनजीत वर्ष 2022 में अमृतसर के महतो गांव में हत्या करने के मामले में भगोड़ा अपराधी है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि आरोपी सुमित पर हत्या करने, हत्या का प्रयास करने जान से मारने की धमकी देने व शस्त्र अधिनियम के तहत छह मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी सुखमनजीत पर हत्या करने के तहत एक मामला पंजाब में पहले भी दर्ज है।



वर्जन
शनिवार को अपराध शाखा की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो बदमाश पकड़े हैं। पैरों में गोली लगने से दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दाेनों बदमाशों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।-संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed