{"_id":"6548faea41173733fb0f1ae6","slug":"two-laborers-who-entered-the-septic-tank-to-clean-died-due-to-suffocation-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-18080-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सफाई करने सेप्टिक टैंक में उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सफाई करने सेप्टिक टैंक में उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत
विज्ञापन
जहरीली गैस के कारण हुआ हादसा, बिना सेफ्टी उपकरण के कराया जा रहा था सफाई कार्य
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-92 की रहेजा नवोदय सोसाइटी में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों के शव कीचड़ में फंस गए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को रस्सी के जरिए बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में सेक्टर-93 चौकी पुलिस कार्रवाई कर रही है।
चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जसवंत के अनुसार मृतकों की पहचान मूलरूप से झज्जर के रहने वाले परजीत (36) और यूपी मूल के रहने वाले राजकुमार (45) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया है कि इन्हें सोसाइटी में बने करीब 30 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतारा गया था। इसमें कीचड़ अधिक थी।जानकारी के अनुसार सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दोनों मजदूरों को कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे। ऐसे में सेप्टिक टैंक की कीचड़ में बनने वाली गैसों के कारण उनका दम घुट गया और वह बेहोश होकर कीचड़ में ही गिर गए।
सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, इस सोसाइटी में कोई आरडब्ल्यूए नहीं है। इन्हें मेंटेनेंस एजेंसी ने बुलाया था या किसी अन्य ने बुलाया था, इसकी जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद इनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।