{"_id":"6a873d5749750bc0160e97dc","slug":"two-killed-and-two-injured-in-separate-road-accidents-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98357-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत और दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत और दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएमपी एक्सप्रेसवे और पटौदी के जोड़ी कला गांव में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए अलग-अलग दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लाेग घायल भी हो गए। पहले हादसे में फर्रुखनगर क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्राला से कैंटर टकराया था। वहीं, दूसरे हादसे में पटौदी क्षेत्र में सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति को ट्रक ने टक्कर मार दी। परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात चालकों के खिलाफ 19 अगस्त को फर्रुखनगर थाने व पटौदी थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की गई है।
फर्रुखनगर थाने में दी शिकायत में कैंटर चालक इकबाल ने बताया कि वे 18 अगस्त की देर रात करीब 2.30 बजे कैंटर लेकर केएमपी एक्सप्रेसवे से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। कैंटर में उनके साथ निजी कंपनी के दो कर्मचारी वीरेंद्र विक्रम सिंह व सौरभ गुप्ता भी थे। उनका कैंटर केएमपी एक्सप्रेसवे पर बादली चैनल के पास पहुंचा तो सड़क पर एक ट्राला बिना इंडिकेटर, सिग्नल या किसी चेतावनी संकेत के खड़ा था। रात के समय अंधेरा होन के कारण कैंटर सड़क पर खड़े ट्राला से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कैंटर चालक इकबाल को हल्की चोटें आईं और वीरेंद्र विक्रम सिंह व सौरभ गुप्ता कैंटर के केबिन में ही फंस गए। हादसे के बाद चालक ट्राला को मौके पर छोड़कर भाग गया।
कैंटर के चालक इकबाल ने राहगीरों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर बहादुरगढ़ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने वीरेंद्र विक्रम सिंह निवासी नारायणपुर गांव, अमेठी (उत्तर प्रदेश) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सौरभ गुप्ता निवासी सातनपुर बधारा, कानपुर (उत्तर प्रदेश) को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर फर्रुखनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा किया है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे मामले में पटौदी थाने में दी शिकायत में रेवाड़ी के किशनपुरा गांव निवासी राजेश ने बताया कि उनका बड़ा भाई संजय कुमार 18 अगस्त को गुरुग्राम के जाटौला गांव स्थित बहन के घर गया था। 18 अगस्त की शाम को जमालपुर से पटौदी रोड पर जोड़ी कलां गांव के पास सड़क पर पैदल चल रहे नरेश कुमार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें लगने के कारण घायल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पटौदी थाने की पुलिस माैके पर पहुंची। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक को जब्त करके थाने में खड़ा किया गया है।
दोनों वाहनों को थाने में खड़ा कराया गया है। जल्द ट्राला के चालक को गिरफ्तार करके मामले में कार्रवाई की जाएगी। हादसे में घायल सौरभ गुप्ता अभी अस्पताल में उपचाराधीन है। -अशोक कुमार, जांच अधिकारी, फर्रुखनगर थाना