फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two including narrator died in road accidents

Gurugram News: सड़क दुर्घटनाओं में कथा वाचक समेत दो की मौत

Thu, 27 Jul 2023 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two including narrator died in road accidents
पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी


सोहना। सोहना में हुए सड़क हादसे में कार सवार दौसा के कथा वाचक की जान चली गई। दूसरी ओर आईएमटी मानेसर क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइवा ने साइकिल से जा रहे कंपनी के दो कर्मियों को कुचल दिया। इसमें एक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, राजस्थान के दौसा निवासी रामअवतार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह हरिदास महाराज के पास सेवा व पूजा का कार्य करते हैं। राजस्थान में उनके गांव में बांके बिहार आश्रम है। हरिदास महाराज यहां भागवत कथा का आयोजन करा रहे थे। बुधवार रात वह राजस्थान से कार से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में सोहना क्षेत्र में मुंबई एक्सप्रेसवे के पास हाइवा ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें हरिदास महाराज की जान चली गई। कार चालक रवि जाटव घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वहीं आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में एक कंपनी में काम करने वाले मो. कलीम, जोरावर शेख व कलीमुल अंसारी बुधवार रात साइकिल से खोह गांव स्थित कमरे में जा रहे थे। रास्ते में मारुति कंपनी की तरफ से सेक्टर तीन की तरफ जा रहे एक कैंटर ने जोरावर और कलीमुल को रौंद दिया। दुर्घटना में जोरावर शेख की मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल कलीमुल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कलीम ने बताया कि 35 वर्षीय जोरावर शेख बंगाल के वर्धमान के रहने वाले थे। 25 वर्षीय कलीमुल बिहार के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed