{"_id":"63ecf7e76e8ce8cf2d079993","slug":"two-friends-staying-in-oyo-asked-for-money-back-then-workers-locked-them-in-room-and-beat-them-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: ओयो में ठहरे दो दोस्तों ने वापस मांगा पैसा, तो कर्मियों ने कमरे में बंद कर लगाई मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: ओयो में ठहरे दो दोस्तों ने वापस मांगा पैसा, तो कर्मियों ने कमरे में बंद कर लगाई मार
Wed, 15 Feb 2023 08:49 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 15 Feb 2023 08:49 PM IST
सार
पुलिस ने पीड़ित युवकों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कर ली गई है। फिलहाल वे फरार हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
गुरुग्राम में बिलासपुर के ‘ओयो' में ठहरे दो दोस्तों के पैसे वापस मांगने पर होटल के कर्मचारियों ने उनकी पिटाई की। पुलिस ने बताया कि संदीप कुमार और विकास ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, घटना 11 फरवरी को दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर ‘हैप्पी स्टे ओयो होटल' में हुई।
विज्ञापन
रात नौ बजे दोनों होटल के अपने कमरे में पहुंचे और करीब 11.30 बजे बिजली चली गई। जब रात एक बजे तक बिजली नहीं आई तो कुमार ने होटल के कर्मचारियों से संपर्क किया। जिन्होंने उन्हें बताया कि सुबह तक बिजली नहीं आएगी।
विज्ञापन
कुमार ने शिकायत में कहा, इस पर हमने मांग की कि हमारे पैसे वापस किए जाएं। इसके बाद हमारी बहस हुई और कर्मचारियों ने हमें कमरे में बंद करके पीटा। हमें घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित युवकों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कर ली गई है। फिलहाल वे फरार हैं।
विज्ञापन