फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two former Congress ministers clashed in front of activists in Gurugram

गुरुग्राम में कार्यकर्ताओं के सामने ही भिड़े कांग्रेस के दो पूर्व मंत्री

Wed, 07 Apr 2021 11:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two former Congress ministers clashed in front of activists in Gurugram
लघु सचिवालय पर धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव और पूर्व खेल मंत्? - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। रोहतक में किसानों पर प्रदर्शन के दौरान लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव और सुखबीर कटारिया लघु सचिवालय में धरना- प्रदर्शन के दौरान आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच विवाद का वीडियो कांग्रेस के प्रदेश और राष्ट्रीय नेताओं के पास पहुंच गया है। इस मामले में दोनों की ओर से घटना के एक घंटे बाद ही हाईकमान के सामने स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है। संकेत मिले हैं कि दिल्ली में दोनों नेताओं को सुलह के लिए एक दो दिन में तलब किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को लघु सचिवालय में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन था। र्पू्व मंत्री कैप्टन अजय यादव और पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया अपने समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे। दोनों ओर से शक्ति प्रदर्शन हुआ। इस दौरान दोनों वरिष्ठ नेता प्रदर्शन का नेतृत्व करने के प्रयास में एक दूसरे को पीछे करने में लग गए।
विज्ञापन

कार्यकर्ता भी आपस में एक -दूसरे को धक्का देने लगे। इसी दौरान दोनों पूर्व मंत्रियों के बीच भी झड़प हो गई। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया को कहने लगे कि आप कितने साल से पार्टी में हो, मैं 40 साल से कांग्रेस की राजनीति में हूं। इतना सुनते ही दोनों के कार्यकर्ता भी जमकर हंगामा करने लगे। कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया। करीब दो-तीन मिनट के बाद दोनों को शांत किया जा सका। पूरे घटनाक्रम की वहां मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के दोनों पूर्व मंत्रियों ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीसी को सौंपा। जिसमें किसानों पर हुए लाठीचार्ज तथा उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इसी के साथ-साथ तीन कृषि कानून को वापस लेने का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed