फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested including minor in murder case

Gurugram News: हत्याकांड में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

Mon, 10 Apr 2023 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including minor in murder case
अब तक पांच आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। गांव शमशाबाद खेचातान में 4 फरवरी को नसरुदीन उर्फ नसरु की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो को गिरफ्तार किया है। अब तब पुलिस करीब पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस बारे में सोमवार को नूंह पुलिस कप्तान वरुण सिंगला ने जानकारी दी।

एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि 9 अप्रैल को उप-निरीक्षक महेशपाल अपराध शाखा पुन्हाना अपनी टीम के साथ क्राइम गश्त पर मौजूद थे। उसी समय सूचना मिली कि सादिल पुत्र शमशुदीन निवासी शमशाबाद खेचातान पुन्हाना जो शमशाबाद खेचातान निवासी नसरुदीन की गोली मारकर हत्या करने का मुख्य वांछित आरोपी है, वह मोहलाका गांव में मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। आरोपी को अदालत से रिमांड पर लेकर अवैध हथियार व अन्य चीजें बरामद की जाएंगी। एसपी ने कहा कि आरोपी सादिल पहले भी 2017 में अपने ही परिवार के एक युवक की हत्या में शामिल था। इसी मामले में पुलिस अधिकारी महेशपाल के नेतृत्व में गठित अन्य टीम ने सोमवार को गांव उजीना मुम्बई एक्सप्रेसवे पुल के नीचे मंशा होटल से एक बालक को काबू किया है, वह भी हत्या में शामिल है। उसे जुनाइल अदालत में पेश किया, जहां से उसे सुधार गृह भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी सादिल को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पारिवारिक रंजिश के चलते 2017 में शमशाबाद खेंचतान निवासी साद खान की हत्या कर दी गई थी, जिसमें पुलिस ने समसुदीन पुत्र रुजदार, तालीम पुत्र समसुदीन, सादिल पुत्र समसुदीन, जरीना पत्नी समसु, राजिदा पुत्री समसुदीन निवासियान शमशाबाद खेंचतान गिरफ्तार हुए थे। जिसमें आरोपी समसुदीन पुत्र रुजदार, तालीम पुत्र समसुदीन साद की हत्या के मामले में जिला जेल नूंह में बंद हैं। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजना बनाकर नसरुदीन उर्फ नसरु पुत्र रुजदार निवासी खेंचतान शमशाबाद की सरेआम शिकरावा मोड़, चाय के खोखे पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिनकी धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो पुलिस की हिरासत में मुख्य आरोपी सादिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed