फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested for stealing CCTV camera DVRs and aluminium cables

Gurugram News: सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और एल्युमिनियम केबल चोरी करने वाले दो काबू

Thu, 06 Nov 2025 05:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing CCTV camera DVRs and aluminium cables
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। अपराध शाखा सोहना की पुलिस ने शोरूम में घुसकर सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और एल्युमिनियम केबल चोरी करने वाले दो आरोपियों को चार अक्तूबर को सोहना से गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपियों से सीसीटीवी कैमरे की एक डीवीआर और एल्युमिनियम केबल बरामद की है।
आरोपियों की पहचान सोहना की आईटीआई कॉलोनी निवासी वकील खाना (21 वर्ष) व नसीम के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं व नशे की पूर्ति करने के लिए उन्होंने साथ मिलकर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। रिमांड पूरा होने के बाद दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पांच सितंबर को एक व्यक्ति ने सोहना सिटी थाने में शिकायत दी थी कि 28/29 अगस्त को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके शोरूम में घुसकर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर व एल्युमिनियम केबल चोरी कर ली है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोहना सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed