{"_id":"65453f510c2d9015ba0f2af4","slug":"two-arrested-for-opening-bank-accounts-on-fake-documents-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-17829-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फर्जी दस्तावेज पर बैंक खाता खुलवाने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फर्जी दस्तावेज पर बैंक खाता खुलवाने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
होटल में भी फर्जी आईडी से रहे रहे थे आरोपी, मामला दर्ज कर जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर 14 थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से बैंक खाते खुलवाने का काम करने वाले दो युवकों को एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी होटल में भी फर्जी आईडी से रह रहे थे।गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़ निवासी चंदन शर्मा और फतेहाबाद निवासी रमन कुमार के रूप में हुई है। हवलदार विरेन्द्र की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 14 में तैनात हवलदार विरेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार की रात को गश्त पर थे। जब वह बस अड्डे पर पहुंचे तो उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि महावीर चौक पर गेस्ट रजिस्ट्रेशन बी सिटी मार्क होटल पर दो युवक फर्जी दस्तावेज बनाकर खाता खुलवाने वाले मौजूद हैं। जब उन्होंने होटल के कमरे की जांच की तो उसमें दो युवक मौजूद थे।
पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम पंकज गुप्ता बताया, जब पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो उसने अपना असली नाम चंदन शर्मा बताया। आरोपी ने बताया कि वह हिसार निवासी राहुल के लिए बैंक खाते खुलवाने का काम करते हैं। राहुल खेल एप के माध्यम से धोखाधड़ी करके इन खातों में पैसे डलवाता है और इसके बदले वह उन्हें कमीशन देता है।