{"_id":"68cc58e38c07628dee027014","slug":"two-accused-arrested-for-threatening-to-kill-and-demanding-ransom-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-67579-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मारने की धमकी और फिरौती मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मारने की धमकी और फिरौती मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कांकरोला गांव में एक परचून दुकानदार से रुपयों को लेकर हुई कहासुनी पर मारपीट करने और दुकान चलाने के लिए पांच हजार रुपये की रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कांकरोला गांव निवासी प्रेम उर्फ काका और नरेंद्र के रूप में हुई है। पीड़ित की शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
बुधवार को पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को जब वह दुकान के बाहर था तो उस दौरान एक गाड़ी में प्रेम उर्फ काका और नरेंद्र आए थे। आरोप है कि युवकों ने मारपीट करनी शुरू कर दी थी। वह बचने के लिए दुकान के अंदर चला गया। दुकान में घुसकर युवकों ने बुरी तरह से मारपीट की। युवकों ने धमकी दी कि अगर गांव में दुकान चलानी है तो पांच हजार रुपये महीने के हिसाब से देने होंगे। पीड़ित ने बताया था कि वह पहले भी बिना रुपये दिए उससे पानी और अन्य सामान ले जाते थे। रुपये मांगने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी प्रेम गांव में जिम चलाता है। आरोपी प्रेम का शिकायतकर्ता से सामान को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में उसने अपने साथी के साथ पीड़ित के साथ मारपीट की और पांच हजार रुपये रंगदारी की मांग की। दोनों आरोपियों पर मारपीट का एक मामला पहले से ही दर्ज है।