{"_id":"68e0215dd39cbe0f110b7a1a","slug":"two-accused-arrested-for-providing-bank-accounts-to-cyber-fraudsters-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-68861-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
एक आरोपी ने चार हजार रुपये में बैंक खाता बेच दिया था
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना मानेसर की पुलिस ने ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आगामी कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। एक आरोपी ने चार हजार रुपये में बैंक खाता बेच दिया था। इस मामले में पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
आरोपियों की पहचान जयपुर (राजस्थान) के नायकों का मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार और जयपुर के वार्ड-10 निवासी जगदेव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस जांच और आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि मामले में ठगी गई राशि में से 50 हजार रुपये आरोपी कृष्ण कुमार के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी कृष्ण कुमार ने अपना बैंक खाता जगदेव को चार हजार रुपये में बेचा था। आरोपी जगदेव ने इस बैंक खाते को एक अन्य व्यक्ति को सात हजार रुपये में बेच दिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कृष्ण कुमार इलेक्ट्रिशियन और जगदेव मिस्त्री है। दोनों से साइबर ठगों ने रुपये का लालच देकर बैंक खाता लिया था और उसमें साइबर ठगी के रुपये ट्रांसफर कराए गए थे। साइबर ठग व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लोगों को पार्ट टाइम नौकरी और टास्क पूरा करके रुपये कमाने का ऑफर देते हैं। इसके बाद झांसे में लेकर रुपये ट्रांसफर कराकर धोखाधड़ी करते हैं।
विज्ञापन
साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने पर दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। लोग रुपये के लालच में आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। युवाओं को साइबर ठगों द्वारा दिए गए लालच में आकर अपराध से नहीं जुड़ना चाहिए
- प्रियांशु दीवान, सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध), गुरुग्राम