फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Trial for selection of Haryana football teams from tomorrow

Gurugram News: हरियाणा फुटबॉल टीमों के चयन हेतु ट्रायल कल से

Wed, 09 Aug 2023 06:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 09 Aug 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
Trial for selection of Haryana football teams from tomorrow
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 11 से 13 अगस्त तक होंगे ट्रायल
विज्ञापन

सब जूनियर व जूनियर वर्ग के ट्रायल में लड़के व लड़कियां लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा की फुटबॉल टीमों के चयन के लिए 11 अगस्त से 13 अगस्त तक सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर लड़कों व लड़कियों की सब जूनियर और जूनियर वर्ग टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा।
खिलाड़ियाें को आधार कार्ड, पासपोर्ट व रिहायशी प्रमाण पत्र में से दो दस्तावेज व पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आने हैं। खिलाड़ी का हरियाणा निवासी होना अनिवार्य है। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2023-24 में हरियाणा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने बताया कि लड़कों की सब जूनियर टीम में चयन के खिलाड़ियों का जन्म एक जनवरी 2010 से पहले और 31 दिसंबर 2011 के बाद नहीं हुआ हो। खिलाड़ियों को 11 अगस्त की सुबह आठ बजे स्टेडियम में रिपोर्टिंग करनी होगी। लड़कियों की सब जूनियर टीम चयन के लिए एक जनवरी 2010 से पहले 31 दिसंबर 2011 के बाद नहीं हुआ हो। लड़कियों को 12 अगस्त की सुबह आठ बजे स्टेडियम में रिपोर्टिंग करनी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जूनियर वर्ग में लड़कियों की टीम में चयन के लिए खिलाड़ियों का जन्म एक जनवरी 2007 से पहले और 31 दिसंबर 2009 के बाद नहीं हुआ हो। लड़कियों को 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक स्टेडियम में रिपोर्टिंग करनी होगी। वहीं जूनियर वर्ग में लड़कों की टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों का जन्म एक जनवरी 2008 से पहले और 31 दिसंबर 2009 के बाद नहीं हुआ हो। खिलाड़ियों को 13 अगस्त की सुबह आठ बजे ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर-38 में रिपोर्टिंग करनी होगी। चयनित खिलाड़ी ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के तहत आयोजित होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिताओं में हरियाणा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed