Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Treatment inside, risk of diseases outside

Gurugram News: अंदर इलाज, बाहर बीमारियों का खतरा

Thu, 26 Nov 2026 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Treatment inside, risk of diseases outside
पार्क में गंदगी का अंबार, वाहनों के खड़े रहने नहीं बैठ पाते मरीज व तीमारदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल के दोनों ओर बने पार्कों की बदहाली ने प्रशासन के स्वच्छता दावों की पोल खोल दी है। जहां अस्पताल के भीतर मरीजों के इलाज की व्यवस्था है, वहीं बाहर पार्कों में लगे कूड़े के ढेर बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं।
पार्कों में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा है और अवैध पार्किंग ने बैठने की जगह भी छीन ली है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि पार्कों में न तो कूड़ेदान रखे गए हैं और न ही नगर निगम द्वारा नियमित सफाई कराई जाती है। लंबे समय से कूड़ा न उठने के कारण मच्छर पनप रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द सफाई कराने, पार्कों को अवैध पार्किंग से मुक्त करने और यहां शौचालय की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन


------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मच्छर से बीमारियों का खतरा

पार्क में अस्पताल के कर्मचारी इस्तेमाल किए हुए दस्ताने फेंक देते हैं। इससे बीमारियों का खतरा है। ऐसे में कर्मचारियों को पार्क में दस्ताने फेंकने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए।- राजू
पार्क में एक भी कूड़ेदान नहीं है। ऐसे में लोग चाय के कप, खाने की प्लेट और अन्य कचरा पार्क में ही फेंक देते हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए सूचना बोर्ड भी लगाए जाने चाहिए - ललित

लंबे समय से कूड़े का उठान नहीं होने के कारण पार्क में कचरे का ढेर हो गया है। इससे मच्छर पनप रहे हैं और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। इसे साफ कराना चाहिए। - राजेंद्र
---------------------
पार्क की साफ-सफाई के लिए पीएमओ की ओर से नगर निगम को पत्र लिखा गया है। इस पत्र में मरीजों की सुविधा के अनुसार व्यवस्था और साफ-सफाई करने की मांग की गई है। - डॉ. मनीष राठी, डीएमएस, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed