फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Transfer of vegetable market happened peacefully in Tawadu

Gurugram News: तावड़ू में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ सब्जी मंडी का स्थानांतरण

Mon, 19 May 2025 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Transfer of vegetable market happened peacefully in Tawadu
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन


तावड़ू। सब्जी मंडी के स्थानांतरण को लेकर कुछ लोगों के विरोध के बावजूद प्रशासन ने सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से मंडी को उसके निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और नगर पालिका सचिव सुमित कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस बल की मौजूदगी के कारण विरोध करने वालों ने चुप रहना बेहतर समझा। इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र कुंडू, पवन ठाकरान, श्वेत केतु, रोहित सहरावत, मनोज सहित अन्य लोग व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।

हाईकोर्ट में दो मंडी आढ़तियों ने याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने 23 मई से पहले अनधिकृत रूप से मार्केटिंग बोर्ड की भूमि पर चल रही सब्जी मंडी को निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे। प्रशासन ने संभावित विरोध को देखते हुए रविवार रात को ही मंडी के दोनों गेटों पर ताले लगा दिए, ताकि कोई किसान या व्यापारी सब्जी बेचने-खरीदने न पहुंचे। सोमवार सुबह पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर और पोकलेन मशीन से पुरानी मंडी के चारों ओर गहरे नाले खोदे गए। नगर पालिका सचिव ने कार्रवाई से पहले अनाउंसमेंट करवाया कि यदि किसी के पास स्टे ऑर्डर है तो वह इसे पेश करे। कुल मिलाकर, पुरानी और नई दोनों सब्जी मंडियों में पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही और हर गेट पर पुलिस जवान तैनात रहे। इस तरह तावड़ू में सब्जी मंडी का स्थानांतरण शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed