{"_id":"6689d397a14bdbd5f50a3dd4","slug":"traffic-will-be-one-way-in-dhankot-during-peak-hours-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-34347-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: धनकोट में व्यस्त समय में ट्रैफिक होगा वनवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: धनकोट में व्यस्त समय में ट्रैफिक होगा वनवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों के साथ ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-फर्रुखनगर मार्ग पर गांव धनकोट में ट्रैफिक जाम की समस्या के निवारण के लिए उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने व्यस्त समय में स्वयं फील्ड में उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस दौरान यातायात वन वे किया जाना चाहिए। उनके साथ डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज सहित लोक निमार्ण व सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
उपायुक्त ने स्थानीय ग्रामीणों से गुरुग्राम फर्रुखनगर मार्ग पर दोनों दिशाओं के ट्रैफिक दबाव व उसके कारण गांव धनकोट में लगने वाले जाम की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उक्त मार्ग पर गड्ढे भरने व व्यस्त समय में ट्रैफिक को वनवे करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यस्त समय में ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए गुरुग्राम से फर्रुखनगर की दिशा में जाने वाले वाहनों को नहर के साथ लगते रास्ते पर डाइवर्ट किया जाए। इसी प्रकार फर्रुखनगर से गुरुग्राम आने वाले ट्रैफिक को गांव धनकोट के बीच पुराने रास्ते पर डाइवर्ट करने के निर्देश दिए। डाइवर्जन के दौरान आमजन व वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। बारिश के मौसम में सड़क पर यातायात व्यवस्था सुगम व सरल हो। इस संदर्भ में उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क की मरम्मत और पैच वर्क का कार्य जल्द किया जाए ताकि लोगों को परेशानी न हो। उपायुक्त ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें ऐसी होनी चाहिए कि वे अन्य राज्य व जिलों से आने वाले वाहन चालक भी यहां से अच्छे अनुभव लेकर जाएं। सड़क की मरम्मत व पैच वर्क में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।