फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Took a pledge to keep the unity and integrity of the country intact

Gurugram News: देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया

Mon, 14 Aug 2023 07:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 14 Aug 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
Took a pledge to keep the unity and integrity of the country intact
फोटो
विज्ञापन

देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया
-भारत विकास परिषद की कल्पना चावला शाखा के शपथ ग्रहण समारोह में देश भक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम आयोजित
-देश की आजादी में हुए शहीदों का भावपूर्ण स्मरण

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत विकास परिषद की कल्पना चावला शाखा के शपथ ग्रहण समारोह में आजादी के महासमर में शहीदों को नमन करते हुए उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सेक्टर 15 में आयोजित भारत विकास परिषद के आयोजन में प्रदेश नेतृत्व से विवेकानंद तिवारी, प्रदीप शर्मा, प्रदीप जैन, राम किशन गोयल और विजय अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में इतनी विविधताओं से भरा जन-समुदाय एक लोकतंत्र के रूप में आकस्मिक एकजुट नहीं हुआ था। ऐसा हमने इस विश्वास के साथ किया कि हम सब एक ही हैं, और हम सभी भारतीय हैं। इतने सारे पंथों और इतनी सारी भाषाओं ने हमें विभाजित नहीं किया है बल्कि हमें जोड़ा है। इसलिए हम एक सफल लोकतांत्रिक गणतंत्र के रूप में सफल हुए हैं।
विज्ञापन

अखंड भारत संकल्प दिवस मनाते हुए गीत में भारत माता की संतति में, नव चैतन्य जगाया है, वीर बांकुरों ने भारत के,जग में नाम कमाया है देश का कोना-कोना, मेहनत से विकसाया है, एकीकृत होगा भारत फिर, हिंदु शक्ति ने गाया है, फिर अखण्ड हो भारत माता, यह विचार मन भाया है..। जैसे गीतों को गाते हुए नन्ही बच्ची हर्षिका, अरोमा गुप्ता, भजन गायक वंश मित्तल और गीत ने अपनी प्रस्तुतियों से आयोजन में देशभक्ति से वातावरण को ओत प्रोत कर दिया। परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी विवेकानंद तिवारी और विजय अग्रवाल ने नए और पुराने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को देश की एकता और अखंडता के साथ ही सदस्यता और दायित्वों की शपथ ग्रहण कराई I
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में परिषद की अध्यक्षा कुसुम गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव मित्तल, सचिव देशराज कालरा, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, महिला संयोजिका अनुपमा गोयल, आदर्श आर्या, प्रिया पुष्करना, हरदेवी अरोरा, अनु आनंद, दीपा गर्ग, अंजू सहरावत, गीता यादव, मीनू, पायल गुप्ता, स्वाति, सुनीता अग्रवाल, हेमंत गुप्ता, सुरेंद्र मनचंदा, महेश नागपाल, प्रशांत, सचिन मित्तल, रविंद्र अग्रवाल, संजय गोयल समेत अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed