फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Toll plaza started on sohna road

सोहना रोड पर टोल प्लाजा शुरू

Thu, 31 Mar 2022 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Toll plaza started on sohna road
गुरुग्राम। गुरुग्राम में ही सफर करने के लिए वाहन चालकों को दो-दो टोल का भुगतान करना होगा। यह प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जिसमें एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाने के लिए दो अलग-अलग टोल का भुगतान करना होगा। पहले केवल मानेसर-गुरुग्राम आवागमन के लिए ही वाहन चालकों को टोल टैक्स का भुगतान करना होता था, लेकिन बृहस्पतिवार रात को सोहना रोड पर भी टोल प्लाजा शुरू हो गया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि हैरत की बात यह है कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में आदेश दिए थे कि 60 किलोमीटर के दायरे में केवल एक ही टोल प्लाजा होगा, लेकिन सोहना रोड पर टोल प्लाजा को शुरू किए जाने से लोगों की जेब पर काफी अधिक असर पड़ेगा।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा गुरुग्राम-अलवर रोड को चौड़ा किए जाने और फ्लाईओवर बनाए जाने के बाद इस पर टोल टैक्स लगा दिया है, जो बृहस्पतिवार की रात से लागू हो गया। अब यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा। एनएचएआई ने गांव घामड़ौज में एनएच-248ए पर 22 लेन का टोल प्लाजा बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, इस टोल प्लाजा पर एक तरफ की यात्रा के लिए कार से 45 रुपये, एलसीवी से 75 रुपये, ट्रक, बस से 160 रुपये, एमएवी से 170 से 250 रुपये और ओवर साइज वाहनों से 300 रुपये का टोल वसूला जाएगा। आने-जाने के लिए कार चालक को 70 रुपये, एलसीवी वाहन चालक को 115 रुपये, ट्रक, बस को 235 रुपये, एमएवी वाहन चालकों को 235 से 370 रुपये व ओवरसाइज वाहनों के लिए 450 रुपये का भुगतान करना होगा।

मासिक पास के रूप में (50 सिंगल ट्रिप ) के रूप में कार चालक को 1555 रुपये, एलसीवी वाहन चालकों को 2510 रुपये, ट्रक, बस चालकों को 5260 रुपये, एमएवी वाहन चालकों को 5740 से 8250 रुपये और ओवर साइज वाहनों के लिए 10045 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed