फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Today vaccination will be done at 48 government centers

आज 48 सरकारी केंद्रों पर होगा टीकाकरण

Fri, 20 Aug 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Today vaccination will be done at 48 government centers
गुुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार से एक नई पहल की शुरुआत कर रहा है। इसके तहत पहले से पंजीकृत लाभार्थियों के लिए प्रत्येक केंद्रों पर अलग से टीकाकरण की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर वैक्सीन के 100-100 स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। वहीं, टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बने 48 सरकारी केंद्रों पर 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें से 41 पर कोविशील्ड की पहली व दूसरी व 5 केंद्रों पर कोवाक्सिन की दूसरी डोज के रूप में 100-100 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। वहीं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े नागरिकों के लिए 14 स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिन नागरिकों को कोवाक्सिन की दूसरी डोज लगवानी है, वह चौमा सामुदायिक केंद्र, हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, शिव मंदिर कुम्हारवाड़ा बादशाहपुर सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिगरा व मानेसर में जाकर टीकाकरण करा सकते हैं, जहां वैक्सीन के 100-100 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा, नौकरी के लिए विदेश जाने के लिए चयनित हुए नागरिक सेक्टर 31 पॉलीक्लीनिक में कोविशील्ड की दूसरी डोज लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर स्पूतनिक
इसके साथ ही सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर स्पूतनिक वी वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज भी लगाई जाएगी। यहां पहली व दूसरी डोज के तौर पर 200-200 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। शनिवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज के रुप में 200-200 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। वहीं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए 14 स्कूलों में विशेष टीकाकरण शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर कोवीशिल्ड की पहली व दूसरी डोज के तौर पर 100-100 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। सभी केंद्रों पर पहले आओ पहले लगवाओ की नीति के आधार पर वैक्सीन लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed