फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three smugglers shot and injured in police encounter

Gurugram News: पुलिस मुठभेड़ तीन तस्करों को लगी गोली, घायल

Tue, 13 May 2025 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers shot and injured in police encounter
एक पुलिसकर्मी चोटिल, तीन तस्कर मौके से भागे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल के गांव पचगांवां पहाड़ में तावडू सीआईए और गो तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन गो तस्कर गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गया। इस घटना में तीन अन्य तस्कर मौके से भाग गए। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस, अवैध हथियार, औजार और दो मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। घायल तस्करों को नूंह के शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, तावडू सीआईए की टीम अपराध की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि पचगांव के ताहिर, राहिल, शहजाद, बिलाल, शोएब, और तस्लीम उर्फ भेंगु अवैध हथियारों के साथ पचगांव पहाड़ में गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। इस सूचना पर सीआईए प्रभारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। मौके पर छह युवकों ने एक गोवंश को रस्सियों से बांधकर गोकशी की तैयारी कर रखी थी। पुलिस को देखते ही तस्करों ने अवैध हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने सूझबूझ से बचाव किया और आत्मसमर्पण की चेतावनी देते हुए हवाई फायरिंग की। तस्करों ने दोबारा फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में तीन तस्कर राहिल, ताहिर, और शहजाद गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान एक तस्कर ने पुलिस जवान अजय पर छुरी से हमला किया, जिससे उनकी दाहिनी आंख पर चोट लगी। बिलाल, शोएब, और तस्लीम मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से दो गाय, प्रतिबंधित मांस, दो देसी कट्टे, तीन छुरियां, दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, और अन्य सामान बरामद किया। छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। घायल तस्करों ने पूछताछ में अपनी पहचान राहिल, ताहिर, और शहजाद के रूप में बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ताहिर और राहिल सगे भाई हैं और गो तस्करी में लिप्त हैं। दोनों पर पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शहजाद पर दो मुकदमे हैं। पुलिस अन्य थानों में इनके खिलाफ दर्ज मामलों की जांच कर रही है।
फोटो:- अस्पताल में भर्ती घायल आरोपी गो तस्कर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed