{"_id":"65698e126116ddeff2006c81","slug":"three-lakhs-were-cheated-from-a-woman-in-the-name-of-job-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: साइबर ठगों ने महिला को दिया ऑनलाइन काम करने का झांसा, तीन लाख रुपये की ठगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: साइबर ठगों ने महिला को दिया ऑनलाइन काम करने का झांसा, तीन लाख रुपये की ठगी की
Fri, 01 Dec 2023 01:11 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:11 PM IST
सार
साइबर ठगों ने एक महिला को ऑनलाइन काम देने के बहाने एक ग्रुप में जोड़ कर तीन लाख रुपये की ठगी की है। साइबर थाना पुलिस ने पांच माह पहले हुई वारदात में अब मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
साइबर ठगों ने एक महिला को ऑनलाइन काम देने के बहाने एक ग्रुप में जोड़ कर तीन लाख रुपये की ठगी की है। साइबर थाना पुलिस ने पांच माह पहले हुई वारदात में अब मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सेक्टर 37 सी निवासी रीतिका चोपड़ा ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनके पास 17 मार्च को व्हाट्सएप पर नौकरी के लिए संदेश आया। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम पर एक ग्रुप से जोड़ दिया गया। ठगों ने शुरुआत में उन्हें टास्क के लिए पैसे दिए। इसके बाद निवेश के नाम पर कई बार में तीन लाख रुपये ले लिए। वापस मांगने पर ठगों ने और पैसे मांगे। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
दो युवकों से साढ़े सात लाख की ठगी
ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी देने के नाम पर साइबर ठगों ने युवक से साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना वेस्ट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार अशोक विहार फेस दाे निवासी हिमांशु गर्ग ने बताया कि उन्होंने बीते दिनों व्हाट्सएप पर आनलाइन नौकरी के लिए एक मैसेज मिला। जब उन्होंने मैसेज का रिप्लाई किया तो उन्हें टेलीग्राम पर एक ग्रुप से जोड़ दिया गया। शुरुआत में उन्हें टास्क के नाम पर रुपये दिए गए। फिर निवेश के नाम पर रुपये जमा कराने लगे। ठगों ने हिमांशु से चार बार में तीन लाख 53 हजार रुपये जमा करा लिए। उन्होंने फिर साढ़े पांच लाख रुपये जमा कर अपनी पुरानी रकम लेने को कहा। इस पर हिमांशू को ठगी का अहसास हुआ। उनकी शिकायत पर थाना पुलिस ने बुधवार रात मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन