फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three injured in separate road accidents

Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल

Thu, 09 Apr 2026 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three injured in separate road accidents
-बिलासपुर थाने, बादशाहपुर थाने व सेक्टर-65 थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

- संबंधित थानों की पुलिस कर रही मामलों की छानबीन
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सड़क हादसों में घायलों की शिकायत पर अज्ञात चालकों के खिलाफ बिलासपुर थाने, बादशाहपुर थाने व सेक्टर-65 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संबंधित थानों की पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।
सेक्टर-65 थाने में दी शिकायत में कादरपुर गांव निवासी मनोज अधाना ने बताया कि 4 अप्रैल की रात करीब 9.30 बजे वह बाइक से सीआरपीएफ रोड खेड़ा की ढाणी के पास जा रहा था। इसी दौरान कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल मनोज को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल मनोज ने आरोप लगाया है कि कार चालक ने उनको धमकी दी है कि वह सीआरपीएफ कैंप में नौकरी करता है व उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकती। जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि शिकायत के आधार पर 7 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में बिलासपुर थाने में दी शिकायत में उदय विहार, निलोठी गांव, दिल्ली निवासी हरेंद्र ने बताया कि 7 अप्रैल को वह अलवर से दिल्ली के लिए वाहन से चला था। गुरुग्राम के कापड़ीवास के पास सर्विस रोड से पीछे से ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद उसका वाहन आगे बस में जा लगा। हादसे में गाड़ी में सवार हरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए भिवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल बलजीत ने बताया कि हादसे के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तीसरे मामले में बादशाहपुर थाना क्षेत्र में ठिरका गांव निवासी रामेहर सिंह ने शिकायत दी कि 3 अप्रैल को वह अपने बेटे के साथ स्कूटी पर नूरपुर गांव में गए थे। जब वे वापस आ रहे थे तो चौक के पास एक गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में रामेहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी नीलम ने बताया कि शिकायत के आधार पर 7 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed