{"_id":"66a003c0dd592e82360d1254","slug":"three-foreign-nationals-living-without-valid-visa-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-35495-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिना वैध वीजा रह रहे तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिना वैध वीजा रह रहे तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध रूप से शराब पीने और सरकारी काम में बाधा डालने का भी आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच ने बिना वैध वीजा के देश में रह रही महिला सहित तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अवैध रूप से शराब पी रहे आरोपियों ने सरकारी काम में बाधा भी डाली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि सेक्टर-67 के फ्लाइंग-7 क्लब में विदेशी नागरिकों द्वारा अवैध रूप से नशे का सेवन किया जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां कई विदेशी नागरिक मिले। पुलिस टीम विदेशी नागरिकों की तलाशी लेने लगी तो कुछ विदेशी नागरिकों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। जिस पर पुलिस ने एक महिला सहित तीन विदेशी नागरिकों को काबू कर लिया। उनकी पहचान नाइजीरिया की अलीमा मुस्तफा, साउथ अफ्रीका के मिकोलब व कैमारा के रूप में हुई है। दिल्ली में रहने वाले इन सभी आरोपियों पर वैध वीजा भी नहीं था। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के पास वैध वीजा नहीं होने, पुलिस कार्य में बाधा डालने तथा अवैध रूप से शराब पिलाने पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत, एक्साइज एक्ट, तथा फॉरेनर एक्ट कि संबंधित धारा के तहत थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।