फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three flyovers will ease the way to Delhi-Jaipur

Gurugram News: दिल्ली-जयपुर की राह आसान करेंगे तीन फ्लाई ओवर

Mon, 04 Dec 2023 11:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three flyovers will ease the way to Delhi-Jaipur
मानेसर का फ्लाई ओवर 1250 मीटर लंबा एलिवेटेड होगा, बिलासपुर और बावल में भी बन रहा
विज्ञापन

लोगों को मानेसर, बिलासपुर, कापड़ीवास और बावल में जाम की समस्या से जूझना पड़ता है
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन फ्लाई ओवर बनने से जयपुर जाने वाले वाहन चालकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इसके लिए एनएचएआई मानेसर, बिलासपुर और बावल में फ्लाई ओवर का निर्माण करा रहा है। इसमें बावल फ्लाईओवर अगले साल अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। जबकि, मानेसर में 1250 मीटर लंबे एलिवेटेड फ्लाईओवर पर काम शुरू हो गया है।
दिल्ली-जयपुर जाने वाले लोगों को मानेसर, बिलासपुर, कापड़ीवास और बावल में जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में करीब ढाई घंटे की दूरी को पूरा करने में तीन से चार घंटे लग जाते हैं। आम लोगों के साथ पर्यटकों को भी जाम से दो-चार होना पड़ता है। इसे देखते हुए लंबे समय से इन जगहों पर अंडरपास या फ्लाईओवर बनाने की मांग की जा रही थी। इस पर एनएचएआई ने चारों जगहों पर फ्लाई ओवर बनाने की योजना को मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन

इसमें कापड़ीवास के फ्लाईओवर का काम पूरा हो गया और बावल पर काम चल रहा है। एनएचएआई का प्रयास है कि अगले साल अप्रैल तक बावल फ्लाईओवर को वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाए। इससे रेवाड़ी जिले में एनएच पर वाहन चालकों को जाम की समस्या से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

मानेसर में एलिवेटेड फ्लाई ओवर पर 75 करोड़ रुपये होंगे खर्च
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सबसे अधिक जाम की समस्या मानेसर शहर में होती है। हाईवे के दोनों ओर दुकानें होने से हमेशा यातायात प्रभावित रहता है। यहां पर लंबे समय से लोग फ्लाईओवर बनाने की मांग कर रहे थे। इस पर अब एनएचएआई ने काम शुरू करा दिया है। पिलर के लिए सर्विस लेन बनाई जा रही है। निर्माण कंपनी के निदेशक इसविंदर सोढ़ी ने बताया कि मानेसर फ्लाईओवर 26 पिलर्स पर 1250 मीटर लंबा होगा। मानेसर पुलिस चौकी से एनएसजी गेट पर एलिवेटेड फ्लाई ओवर बनेगा। इस पर करीब 75 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसे एक साल में पूरा करने का लक्ष्य है। काम में तेजी लाने के लिए वाहनों के लिए सर्विस लेन बनाई जा रही है। मानेसर में आईटीएम फ्लाईओवर से वाहनों को उतरने के बाद पुलिस चौकी से एलिवेटेड फ्लाई ओवर से एनएसजी गेट के पास तक बनाया जाएगा। नीचे चार लेन की सड़क के साथ सर्विस लेन होगी।
----
बिलासपुर में 12 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर
मानेसर के बाद बिलासपुर में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से करीब 150 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे हाईवे पर लोगों को बिलासपुर चौक पर जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। दूसरी ओर पटौदी से तावडू जाने वाले वालों को भी हाईवे पार करने में मदद मिलेगी।
----
लोगों से बातचीत:
मानेसर शहर में फ्लाई ओवर नहीं होने से वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। इसके बन जाने से रेवाड़ी, नारनौल व धारुहेड़ा जाने वाले हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी। - महाराम यादव, प्रधान हसला

------
मानेसर में फ्लाईओवर की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसके बनने से लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। दूसरा बाजार में भी लोगों को जगह मिल जाएगी। -डॉ. धर्मेंद्र यादव, मानेसर
----
राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन जगहों पर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। उम्मीद है कि अगले साल दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम की समस्या दूर हो जाएगी।
- हरीश कुमार, प्रोजेक्ट निदेशक एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed