फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   three death electric current

Gurugram News: करंट लगने से ग्राफिक डिजाइनर सहित तीन युवकों की हुई मौत

Fri, 11 Jul 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
three death electric current
करंट लगने से ग्राफिक डिजाइनर सहित तीन युवकों की हुई मौत
विज्ञापन


- बारिश के दौरान विद्युत पोल से दो युवकों को लगा करंट, एक का पैर दुकान के शटर से छुआ
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बीते बुधवार को हुई बारिश के दौरान करंट लगने से सेक्टर-50 थाना, न्यू कॉलोनी थाना और सेक्टर-17/18 थाना क्षेत्र में तीन युवकों की मौत हो गई। इनमें दो युवकों की मौत बिजली के पोल में करंट लगने से हुई है। वहीं एक युवक को घर में करंट लगा है। बृहस्पतिवार को शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
दिल्ली के विश्वास नगर निवासी अक्षत जैन गुरुग्राम के वाटिका सिटी सेक्टर-49 में किराए पर रहते थे। वह निजी कंपनी में ग्राफिक डिजाइनर थे। बीते बुधवार की रात करीब नौ बजे सेक्टर-49 में जिम करने के बाद बाइक पर सवार होकर वापस कमरे की ओर जा रहे थे। घसोला गांव के रोड पर बिजली के पोल में करंट होने से अक्षत जैन उसकी चपेट में आ गया। राहगीरों ने अक्षत को निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अक्षत के परिजनों ने सेक्टर-50 थाने में दी शिकायत में बिजली विभाग पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में सेक्टर-17/18 थाना क्षेत्र में जेनपैक्ट चौक के पास हुई। सड़क किनारे लगे बिजली पाेल छूने से युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृत युवक की पहचान फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के चौरसिया मंझौला गांव निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में गुरुग्राम के सुखराली में रह रहा था। बताया जा रहा है कि जेनपैक्ट चौके पास से जब पवन कुमार गुजर रहा था तो उसका हाथ पोल व वहां खड़ी रेहड़ी दोनों में लगा गया और अर्थिंग की वजह से उसे करंट लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तीसरी घटना न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी प्रशांत (23 वर्ष) गुरुग्राम के अर्जुननगर में अपने ताऊ के लड़के पास आया हुआ था। जब वह बाइक से उतरकर चलने लगा तो पड़ोस की दुकान के शटर से उसका पैर छू गया। शटर में करंट उतरा हुआ था। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed