फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three days police remand of accused Ravi Banga completed

Gurugram News: शव हो नहर में फेंकने वाले स्थान की रवि बंगा से कराई निशानदेही

Mon, 29 Jan 2024 02:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Three days police remand of accused Ravi Banga completed
रविवार की सुबह आरोपी को भाखड़ा नहर के पास लेकर गई थी पुलिस, रिमांड पूरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने वाले आरोपी रवि बंगा की तीन दिन की पुलिस रिमांड पूरी हो गई है। रविवार की सुबह पुलिस टीम उसे लेकर पंजाब के संगरूर जिले में भाखड़ा नहर के पास गई थी। जहां पर उसने बलराज गिल के साथ शव को नहर में फेंका था। उस स्थान की निशानदेही कराई गई। रवि बंगा ने पुलिस को वही स्थान शव फेंकने के लिए दिखाया। जहां पर बलराज गिल ने अपनी निशानदेही में बताया था। पुलिस उसे लेकर वापस गुरुग्राम पहुंची।
सीआईए 17 की पुलिस टीम की ओर से सोमवार की दोपहर उसे अदालत में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि जांच में अब उसकी कोई आवश्यकता नहीं है। अदालत की ओर से उसे जेल भेजा जाएगा। मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के मामले में अब तक छह लोग जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 2 जनवरी को बस अड्डे के पास स्थित होटल में मॉडल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद होटल मालिक अभिजीत ने अपने साथी बलराज गिल और रवि बंगा से उसके शव को ठिकाने लगवाया था। उसका शव बरामद करना ही पुलिस के लिए चुनौती पूर्ण था। कोलकाता के एयरपोर्ट से बलराज गिल की गिरफ्तारी हुई थी। उसकी निशानदेही के बाद ही दिव्या का शव फतेहाबाद के टोहाना के पास नहर से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर का काम करने से लेकर कार तक चलाता था बंगा

मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी अभिजीत मूल रूप से हिसार का रहने वाला है। वह साउथ एक्स में अपना मकान बना कर रहता था। बलराज गिल, रवि बंगा, प्रवेश व होटल मालिक अभिजीत कॉमन दोस्त थे। सबका खर्च अभिजीत उठाता था। एक दूसरे की कमियों के बारे में आपस में सबको पता होता था। रवि बंगा हिसार की मॉडल कॉलोनी का रहने वाला है। वह अभिजीत की कार चलाने से लेकर घर का काम भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed