{"_id":"68a4bf315d384805390c5d8f","slug":"three-bufallo-dead-by-electric-current-gurgaon-news-c-24-1-gr11004-117149-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गांव बढ़ा में करंट लगने से तीन घायल, तीन भैंसों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गांव बढ़ा में करंट लगने से तीन घायल, तीन भैंसों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बढ़ा में करंट हादसा: तीन लोग को लगा करेंट, तीन भैंसों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। थाना सदर क्षेत्र के गांव बढ़ा में बिजली के पोल से करंट फैलने से हादसा हो गया। करंट लगने से तीन लोग घायल हो गए है। वहीं तीन भैंस की मौत हो गई है। जीवन (82), चरण सिंह (45) और विरामजीत सिंह (42) करंट से घायल हुए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली लाइन में आई खराबी के बाद पोल में करंट दौड़ गया, जिससे आसपास मौजूद लोग और पशु चपेट में आ गए।
घटना के बाद हड़कंप मच गया और 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। घायल व्यक्तियों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में भी ढीले तारों और झूलते पोलों की शिकायत की गई थी, मगर सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने हादसे की जांच, दोषियों पर कार्रवाई और खराब बुनियादी ढांचे के तत्काल सुधार की मांग की है।