{"_id":"65bd491ac1b8a9bca907b84b","slug":"three-arrested-for-serving-flavored-hookah-in-cafe-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-24596-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कैफे में फ्लेवर्ड हुक्का पिलाने पर तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कैफे में फ्लेवर्ड हुक्का पिलाने पर तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
-कैफे में फ्लेवर्ड हुक्का पिलाने पर तीन गिरफ्तार
-मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और ड्रग कंट्रोल विभाग ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेक्टर-53 के मॉल में स्थित दो कैफे में फ्लेवर्ड हुक्का पिलाने का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कमल, प्रभाकर और साजिद के रूप में हुई है। टीम ने काफी संख्या में हुक्के और तंबाकू को बरामद किया। मामले में थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
सेक्टर-53 के सेंट्रल प्लाजा में जीरो डिग्री जी-20 और इमली आउटलेट के नाम से हुक्का बार कैफे चलने की सूचना मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम को मिली थी। यहां ग्राहकों को अलग-अलग फ्लेवर्ड के हुक्के परोसे जा रहे थे। सूचना मिलते ही उड़नदस्ते ने ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम को साथ लेकर बृहस्पतिवार देर रात को संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापा मारा। टीमों ने मौके से 9 हुक्के, आठ डिब्बे कोकोनेट प्योर कॉयल, 13 पैकेट माउथ पीस, हुक्का फ्लेवर के पांच बिल, फ्लेवर तंबाकू के साथ ही एक किलो के प्रतिबंधित पैकेट बरामद किए। इनके खिलाफ सेक्टर-53 थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ प्वाइजन एक्ट, ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट व आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है कि प्रतिबंधित सामान कहां से लाया जा रहा था।