फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   three arrest in accuse of loot

मेडिकल स्टोर पर लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार

Sat, 02 Oct 2021 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
three arrest in accuse of loot
गुरुग्राम। पांच दिन पहले अनाज मंडी स्थित शिव मेडिकल स्टोर पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को अपराध शाखा सेक्टर-10 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से मुख्य आरोपी सुजीत उर्फ बुलेट ने ही लूट की साजिश रची थी। इस पर पहले से ही हत्या, हत्या के प्रयास के केस दर्ज हैं। तीनों बदमाशों को पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में शिव मेडिकल स्टोर पर पांच दिन पहले तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर 20 हजार रुपये की नकदी लूटी थी। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने लूट के आरोपी तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम बिहार के दरभंगा निवासी सुजीत उर्फ बुलेट, बिहार के गोपालगंज निवासी असलम, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी मनीष बताया है। काफी समय से यह तीनों गुरुग्राम शहर में अलग-अलग जगहों पर किराए पर रह रहे थे। पुलिस इनसे अन्य वारदात के खुलासे व लूट की रकम की बरामदगी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

एक साल पहले जेल से बाहर आया था सुजीत
दवा की दुकान से लूट का साजिशकर्ता सुजीत उर्फ बुलेट तांत्रिक विजय बत्रा की हत्या में एक साल की जेल काटकर 2020 में बाहर आया था। इस पर हत्या व हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। यह कुख्यात कौशल गैंग का सदस्य है। पिछले काफी समय से शहर में विभिन्न वारदात को अंजाम देने में संलिप्त रहा है। पुलिस इससे रिमांड पर अन्य मामलों के खुलासे का भी प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed