{"_id":"624c42471b301932e4640d07","slug":"three-accused-arrested-in-case-of-assault-of-godrej-company-officers-in-gurugram-gurgaon-news-noi6411026160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम न देने पर अधिकारियों की पिटाई करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम न देने पर अधिकारियों की पिटाई करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
गोदरेज कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों की पिटाई करने वाले तीन गिरफ्तार, टेंडर लेने के लिए दिया वारदात को अंजाम
गुरुग्राम के गोदरेज कंस्ट्रक्शन कंपनी में पानी और मिट्टी सप्लाई का टेंडर लेने के लिए प्लानिंग मैनेजर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया था। मैनेजर की गाड़ी को क्षति पहुंचाने, गाड़ी की चाबी और पर्स छीनने के मामले में सीआईए-17 की टीम ने तीन लोगों को दबोचा है।
पुलिस आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर मामले की जांच कर रही है। एसीपी क्राइम प्रीतपाल के अनुसार गोदरेज कंपनी में काम दिलाने से मना करने पर प्लानिंग मैनेजर व सहायक उपाध्यक्ष के साथ मारपीट व अपहरण के दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इस मामले की जांच करते हुए सीआईए-17 की टीम ने नवीन उर्फ बबलू निवासी मकान नंबर 550/1-2 भीमगढ़ खेड़ी थाना सेक्टर-5, गुरुग्राम,मनीष उर्फ फाइटर निवासी मकान नंबर-602/3, प्रेम नगर सेक्टर-12, गुरुग्राम व नवीन कुमार उर्फ डेफिनेट निवासी गांव पातली, थाना फर्रुखनगर, जिला गुरुग्राम को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि इस मामले में न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने प्लानिंग मैनेजर उज्जवल गुप्ता के बयान पर एक मामला दर्ज किया है। इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। दूसरा मामला सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में हुआ था। कंपनी के सहायक उपाध्यक्ष शुभाशीष पटनायक के बयान पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
----
वारदात में शामिल है पांच अन्य आरोपी:
पुलिस ने छानबीन के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि वारदात में कुल आठ लोग शामिल हैं। इसका मास्टरमाइंड कोई और है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने स्कूटी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 21 से 23 के बीच में है।